देश

सैफ पर हमला करने वाला मुंबई से फरार ? CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में 48 घंटे बीतने के बावजूद मुंबई पुलिस के हाथ अब तक खाली है। पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं, मुंबई पुलिस का मानना है कि आरोपी ने घटना के तुरंत बाद आरोपी हमलावर ने बांद्रा स्टेशन से लोकल या एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी थी और वह या तो मुंबई में ही है या फिर मुंबई से बाहर निकल गया है।

बता दें कि, पुलिस रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज ले गई है और मुंबई पुलिस को संदिग्ध की एक नई तस्वीर मिली है। पुलिस का कहना है कि, आरोपी बार-बार अपने कपड़े बदल रहा है, इससे लगता है कि वो किसी फिल्म और क्राइम वेब सीरीज से प्रभावित हुआ है। पुलिस को उसकी हरकते किसी पेशेवर अपराधी जैसी नहीं लग रही है।

मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की कुल 35 टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक कई रेलवे स्टेशनों और एक्सप्रेस ट्रेनों स्टॉपेज पर CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी किसी दूसरे स्टेट में तो नहीं निकल गया। बता दें कि, 12 जनवरी को वर्सोवा क्षेत्र में हुई एक चोरी के मामले में आरोपी शाहिद का CCTV फुटेज सामने आया है, भले ही सैफ अली खान पर हमले से जुड़े सीधे सबूत नहीं मिले हैं लेकिन पुलिस ने शाहिद को क्लीन चिट नहीं दी है।

बता दें कि, पुलिस अब वर्सोवा की सोसायटी और आसपास के इलाकों के CCTV की भी जांच कर रही है। खासतौर पर उन वीडियो पर ध्यान दिया जा रहा है, जिसमें सैफ की बिल्डिंग के CCTV में दिखने वाले व्यक्ति की कद-काठी से मेल खाता हुआ कोई व्यक्ति दिख रहा हो।

वहीं, एक्टर पर हमले के तीन दिन बाद संदिग्ध हमलावर का एक और नया सीसीटीवा फुटेज सामने आया है। जिसमें आरोपी एक दुकान पर ईयरफोन खरीदते हुए दिखाई दे रहा है। उसने नीले रंग की शर्ट पहनी है और पीठ पर काले रंग का बैग लटका रखा है।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

1 hour ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

2 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

2 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

5 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

6 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

6 hours ago