अभिनेता सैफ अली खान पर हाल ही में जानलेवा हमला हुआ जिससे वो अभी उबर भी नहीं पाए है लेकिन इस बीच उनके लिए एक बुरी खबर सामने आई है। पटौदी परिवार की पुश्तैनी संपत्तियां जल्द ही केंद्र सरकार के नियंत्रण में आ सकती है। इनकी अनुमानित कीमत 15,000 करोड़ रुपये की बताई जा रही है और ये सभी प्रॉपर्टीज मध्यप्रदेश के भोपाल में है। वहीं, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट इन पर लगे स्थगन आदेश को हटा लिया है।
बता दें कि, सैफ अली खान मंगलवार को ही अस्पताल से घर लौटे है । इस बीच यह खबर सामने आई है। एमपी हाईकोर्ट ने इन पर लगा स्टे हटा दिया है जिसके बाद अब शत्रु संपत्ति अधिनियम,1968 के तहत इनका अधिग्रहण केंद्र सरकार द्वारा किया जा सकता है।
आपको जानकारी देते हुए बता दें कि, हाईकोर्ट ने साल 2015 में इस मामले में सुनवाई तब शुरू की थी जब मुंबई स्थित Enemy Property Custodian Office की तरफ से भोपाल के नवाब की जमीन को सरकारी संपत्ति घोषित कर दिया गया था जिसके बाद पटौदी फैमिली को नोटिस भी दिया गया था जिसके जवाब में सैफ ने इस नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनौती दी और संपत्ति पर स्टे लगा दिया।
वहीं, बीती 13 दिसंबर को एमपी हाईकोर्ट में जस्टिस विवेक अग्रवाल की बेंच ने सैफ की याचिका को खारिज किया और उन्हें अपील दायर करने के लिए 30 दिन का समय दिया था लेकिन सैफ या उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया।
ये भी पढ़ें :
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…
प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…