स्पोर्ट्स

सचिन तेंदुलकर ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, जानिए क्या बोला ?

आईपीएल 2025 का 47वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। जहां वैभव सूर्यवंशी नाम के खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया। इस टुर्नामेंट में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। उनकी बल्लेबाजी के बाद कई दिग्गजों ने उनकी जमकर तारीफ की। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने उनकी इस पारी को देखने के बाद खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए।

सचिन ने लिखा कि, “वैभव का निडर दृष्टिकोण, बल्ले की गति, शुरुआत में ही लेंथ को पहचानना और गेंद के पीछे ऊर्जा का ट्रांसफर करना एक शानदार पारी का नुस्खा था।” वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक बनकर आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए है।

14 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि पिछले तीन चार महीने से वह इसके लिये मेहनत कर रहे थे जो रंग लाई है। बता दें कि, उनके शतक के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने जीत के लिये 210 रन का लक्ष्य 25 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। उन्होंने अपनी पारी में 11 छक्के और सात चौके लगाए। आईपीएल के इतिहास का यह दूसरा सबसे तेज शतक है।

वैभव सूर्यवंशी 37 गेंद में 101 रन बनाकर आउट हुए। बता दें कि, आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर है। उन्होंने अप्रैल 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ बेंगलुरू की तरफ से खेलते हुए 30 गेंदों में शतक जड़ा था।

ये भी पढ़ें:

गाजियाबाद जाना होगा आसान, मंझावली पुल तैयार !

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

2 hours ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

8 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago