सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 (Syed Mushtaq Ali Trophy 2025-26) खेली जारी है जिसमें मुंबई के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने नया कीर्तिमान रच दिया। म्हात्रे ने विदर्भ के खिलाफ खेले गए मैच में एक ताबड़तोड़ शतक जड़ा और इसी के साथ उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की भी बराबरी कर ली।
शुक्रवार को एशिया कप के लिए इंडिया अंडर-19 के कप्तान बनाए गए आयुष म्हात्रे का यह पहला T20 शतक था। 193 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए सिर्फ 53 गेंदों पर नाबाद 110 रन बनाए। म्हात्रे ने 207.54 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 8 चौके और 8 छक्के जड़े। ये टी20 फॉर्मेट में उनका पहला शतक भी था।
आपको बता दें कि, इससे पहले वह लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शतक ठोकने का कारनामा कर चुके हैं। वहीं, इसी के साथ आयुष म्हात्रे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20) में शतक जड़ने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये कारनामा 18 साल 135 दिन दिन की उम्र में किया। उनसे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। रोहित शर्मा ने 19 साल 339 दिन की उम्र में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ा था।
NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…
आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…
जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…
सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…