भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। 5 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। वहीं, टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा BGT के बाद रिटायरमेंट लेने वाले है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा अपने करियर का सबसे बड़ा फैसला लेने वाले है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 पारियों में केवल 31रन बनाए है। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के उच्च अधिकारी और चयनकर्ताओं ने रोहित से बात कर ली है।
बता दें कि, अभी तक उनकी रिटायरमेंट की तारीख सामने नहीं आई है लेकिन रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट के बाद अपने टेस्ट करियर को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे। वहीं, अगर भारत WTC के फाइनल में जगह बना लेता है तो रोहित कुछ और समय तक कप्तान के पद पर बने रह सकते है इसके लिए वह चयनकर्ताओं से बातचीत भी कर सकते है।
वहीं, रोहित ने मेलबर्न टेस्ट में मिली हार के बाद कहा था कि, इस हार से अवश्य ही आहत हुए हैं। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो उनके अनुसार नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ये हार मानसिक तौर पर झकझोर देने वाली है।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…
रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…
रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…
रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…
इस्लामाबाद अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…