रोहित शर्मा नहीं लेंगे Retirement… सिडनी टेस्ट से क्यों हुए बाहर ? खुद बताई ये है वजह

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है। वहीं, उन्होंने अपने आने वाले दिनों का क्या प्लान है उसके बारे में भी बातया है। रोहित ने सिडनी टेस्ट मैच में खुद को बैठाने का फैसला क्यों किया इसको लेकर भी उन्होंने बताया। हिटमैन ने कहा कि वह बहुत मेहनत कर रहे थे लेकिन रन नहीं बन रहे थे इसलिए उन्होंने सिडनी टेस्ट से खुद को बाहर रखना जरूरी समझा।

रोहित शर्मा ने Star Sports से बातचीत करते हुए कहा कि, फिलहाल वो क्रिकेट छोड़कर कहीं नहीं जा रहे है, ‘मैं सिर्फ इसलिए इस मुकाबले से हटने का फैसला लिया क्योंकि रन नहीं बन रहे थे। मैं कड़ी मेहनत करूंगा और कमबैक करूंगा। अभी रन नहीं बन रहे हैं, लेकिन इस बात की गारंटी नहीं है कि 5 महीने बाद भी रन नहीं बनेंगे।’

रोहित ने आगे कहा कि, यह रिटायरमेंट या फॉर्मेट से दूर जाने का फैसला नहीं है। माइक, पेन या लैपटॉप वाला कोई भी व्यक्ति क्या लिखता या बोलता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, वे हमारे लिए कोई फैसला नहीं कर सकते। मैं इतना मैच्योर हूं कि मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं।

उन्होंने ये बात भी साफ करते हुए कहा कि, सिडनी टेस्ट से हटने का फैसला उनका खुद का था इस बार में उन्होंने सिडनी आकर हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टक अजित अगरकर को जानकारी दी। इस दौरान रोहित ने जाते-जाते कहा कि, ‘अरे भाई, मैं किधर भी नहीं जा रहा हूं’।

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

16 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago