Rohit Sharma
Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी साल नंवबर में भारत को 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर टॉफी खेलनी है लेकिन इससे पहले भारतीय टीम के खेमे से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक कप्तान रोहित शर्मा इस सीरीज के शुरूआती दो मैचों में टीम की कप्तानी करते हुए नहीं दिखेंगे। वहीं, रोहित द्वारा इन दो मैचों में न खेलना ‘व्यक्तिगत कारण’ बताया है। इसकी जानकारी उन्होंने बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को दी है।
बता दें कि, उन्होंने कहा है कि, वह कुछ व्यक्तिगत मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं और अगर यह हल नहीं हुआ तो वह पहले गेम से बाहर हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि अभी तक यह बोर्ड को सिर्फ सूचना है, उन्होंने यह नहीं कहा है कि वह उपलब्ध नहीं हैं। तो अभी इस बात की पुष्टि नहीं है कि रोहित शर्मा दो मैचों में खेलेंगे या नहीं, ऐसे में भारतीय क्रिकेट बोर्ड और सेलेक्शन कमेटी टीम की घोषणा करने से पहले अंतिम पुष्टि का इंतजार करेंगे।Rohit Sharma
बता दें कि, टीम इंडिया 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया में पर्थ में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा लेगी और ऐसी संभावना है कि रोहित एडिलेड (6-10 दिसंबर) में होने वाले पहले या दूसरे मैच को छोड़ सकते हैं।Rohit Sharma
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…