उत्तर प्रदेश

Rohini Ghavri released new audio of Chandrashekhar: रोहिणी घावरी ने जारी किया चंद्रशेखर का नया ऑडियो, ऑडियो में BJP, कांग्रेस और सपा पर बोला जुबानी हमला, “भाजपा का साथ दूंगा, सपा की खाल उतार लूंगा”:ऑडियो

Rohini Ghavri released new audio of Chandrashekhar: रोहिणी घावरी ने जारी किया चंद्रशेखर का नया ऑडियो

यूपी की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर का नया ऑडियो सामने आया है। यह उनकी एक्स गर्लफ्रेंड डॉक्टर रोहिणी घावरी ने जारी किया है। रोहिणी ने दावा किया है कि चंद्रशेखर को बीजेपी ने सांसद बनाया। यूपी चुनाव में वह बीजेपी का साथ देंगे। यह मैं नहीं कह रही, उन्होंने खुद कहा है।

रोहिणी ने X पर ऑडियो जारी करते हुए लिखा- समाजवादी पार्टी की खाल उतारूंगा, कांग्रेस को नेस्तनाबूद करूंगा और BJP का साथ दूंगा। जो शख्स सांसद बनने के लिए अपने महापुरुषों का आंदोलन ही बेच दे, वो समाज का भला क्या करेगा? सुन लो अखिलेश यादव और राहुल गांधी जी ये अब UP चुनाव में तुम्हें हराने के लिए पूरी ताकत से BJP के साथ खड़ा होगा। भाजपा 26 नवंबर जैसी सैकड़ों रैलियां कराएगी, सिर्फ दलित वोट काटने के लिए। समाज जागो, ये खेल बहुत गहरा है।

रोहिणी का दावा है कि ऑडियो चंद्रशेखर का है। जिसमें वह कह रहे हैं- ‘जो भी मेरे खिलाफ जाएगा इस इलेक्शन में, वो चाहे कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी हो, जो भी मुझे नुकसान पहुंचाने के लिए आएगा। फिर उससे मेरी जिंदगी भर के लिए सीधी जंग रहेगी। चाहे मुझे भाजपा की मदद ही क्यों न करनी पड़े। इनकी खाल उतारने के लिए। यह मेरे लिए लास्ट बैटल है, इस बैटल में अगर कोई घुस गया, मुझे डिस्टर्ब करने के लिए। जैसा समाजवादी पार्टी के लोग प्रयास कर रहे हैं तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।’

भीम आर्मी चीफ और उत्तर प्रदेश के सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ की मुजफ्फर नगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में होने वाली संविधान रैली से पहले सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा हो गया है। रैली भले राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों के लिए रखी गई हो, लेकिन यह चंद्रशेखर की एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी के तीखे पोस्ट के चलते अचानक सुर्खियों में आ गई है।

इंदौर की रहने वाली डॉ. रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर को सीधे लहजे में चुनौती देते हुए लिखा- “चंद्रशेखर के मंच से अगर किसी ने मुझे हाथ भी लगाया तो पूरा देश देखेगा इसका महिला सम्मान।”

उन्होंने आगे लिखा कि चंद्रशेखर समाज को भ्रमित कर मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहा है, जबकि अब वह उसकी संसदीय ताकत को भी चुनौती देने में पीछे नहीं हटेंगी। पोस्ट में रोहिणी ने कहा- “तेरे आकाओं को ही तेरे खिलाफ कर दिया मैंने। अब उसका असर देख, बैठ के क्या-क्या होता है।”

रोहिणी के इन पोस्टों के बाद न सिर्फ सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, बल्कि रैली को लेकर पुलिस और प्रशासन भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने में जुट गया है। अब सबकी नजरें 26 नवंबर की रैली पर टिकी हैं, जहां दोनों के आमने-सामने आने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

रोहिणी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा-

चंद्रशेखर के मंच पर जाने से पुलिस मुझे रोकेगी नहीं, बल्कि मेरे साथ जाएगी। पूरी सुरक्षा देगी ! बस देखते जाओ और इंतजार करो 26 नवंबर का। मिलते हैं संविधान दिवस पर !! बेटी मैं बाबा साहब की

रोहिणी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि ‘मंच चंद्रशेखर का, लोग चंद्रशेखर के, लेकिन शपथ डॉ. रोहिणी घावरी की! मंच पर आकर तेरे साथ ही बैठूंगी, स्पीच भी दूंगी। यही सपना था ना तेरा कि हम एक मंच पर होंगे। वो सपना अब मैं पूरा करूंगी। देखते जा अब तमाशा। हिम्मत है तो रोक के बता देना।

दरअसल तीन दिन पहले रोहिणी ने चंद्रशेखर आजाद को चुनौती देते हुए पोस्ट किया था कि ‘मेरे मम्मी-पापा मेरे भगवान हैं। उन्हें थोड़ी भी तकलीफ पहुंचाने की कोशिश भी मत करना। वरना इंडिया आकर अपनी ताकत दिखाऊंगी। अमित शाह भी बचा नहीं पाएंगे। तेरी लड़ाई मुझसे है न। मुझसे लड़। पूरे देश में मेरे खिलाफ FIR करा, मेरी हत्या करा दे, जो करना है कर।

लेकिन मेरे परिवार को बीच में मत ला।’
डॉ. रोहिणी घावरी इंदौर के बीमा अस्पताल में काम करने वाली सफाईकर्मी की बेटी हैं। वह 2019 में हायर एजुकेशन के लिए स्विट्जरलैंड गई थीं। पढ़ाई के दौरान ही वह और चंद्रशेखर एक दूसरे के संपर्क में आए थे। तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे। बाद में रोहिणी ने चंद्रशेखर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए।

फिलहाल, डॉ. रोहिणी घावरी स्विट्जरलैंड में जॉब कर रही हैं। एनजीओ भी चला रही हैं।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago