Uncategorized

राजस्थान में उफान पर नदियां, डील नदी में फंसे 11 लोगों को SDRF ने किया रेस्क्यू

राजस्थान में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर है जिससे कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए है। कई जिलों में SDRF और NDRF की टीमें तैनात की गई हैं। वहीं, प्रदेश के टोंक जिले में डील नदी में दो परिवार के 11 लोग पानी के तेज बहाव में फंस गए जिससे उस समय हड़कंप मच गया।

बता दें कि, ये सभी लोग नदी में अचानक बढ़े जलस्तर के कारण एक टापू पर फंस गए। जैसे-तैसे पुलिस को सूचना दी गई। इन लोगों महिलाएं,पुरुष और छोटे बच्चे शामिल थे। पुलिस ने तुरंत SDRF और सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद सभी 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

वहीं, राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोगों को सुरक्षित उनके आवास तक पहुंचाया गया।

आपको बता दें कि, भारी बारिश के कारण जिले के बनस्थली और दतवास गांव सहित कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। SDRF और सिविल डिफेंस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। वहीं, बनस्थली गांव में घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि, स्कूल स्टाफ को जेसीबी में बैठाकर रेस्क्यू किया गया।

लगातार हो रही भारी बारिश के चलते राजस्थान में कई नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर को पार कर चुका है। टोंक, सवाई माधोपुर, बारां और अन्य जिलों में 150 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

बता दें कि, टोंक जिले के बीसलपुर बांध के 3 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे करीब 18,030 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, इस पानी की वजह से आसपास के इलाकों में और खतरा बढ़ सकता है जबकि, चंबल नदी धौलपुर में खतरे के निशान से 9.36 मीटर ऊपर बह रही है।

Here is link to purchase Jio Starter Pack
…..
https://www.jio.com/selfcare/interest/sim/?utm_campaign=skycSJA&utm_source=JioDigitalChampion&utm_medium=0706591212

ये भी पढ़ें:

 

अमेरिका में फाइटर जेट F-35 हुआ क्रैश, पाइलट ने पैराशूट से कूदकर बचाई जान

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago