Categories: देश

आलू की कीमतों में उछाल : रसोई का बजट बिगाड़ा, नवंबर तक राहत नहीं!

आलू की बढ़ती कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ रखा है और लोगों की चिंता बढ़ा दी है। थोक कीमतों में 25% की बढ़ोतरी ने परेशानी और बढ़ा दी है। 1 अप्रैल से 21 मई तक आलू की थोक कीमतों में तेज़ी देखी गई है।

कीमतों में उछाल की मुख्य वजह यह है कि गर्मियों में खपत बढ़ने के बावजूद कोल्ड स्टोरेज से पर्याप्त आलू बाजारों में नहीं पहुंच पा रहा है। ट्रेडर्स का अनुमान है कि नवंबर तक आलू की कीमतें ऊंची ही रहेंगी।

पिछले 2 महीनों से आलू की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 8 दिनों में ही आलू 4-5% प्रति क्विंटल महंगा हो गया है। 8 दिन पहले आलू का मॉडल रेट 1750 रुपये प्रति क्विंटल था, जो 21 मई को बढ़कर 1860 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है। 1 अप्रैल से अब तक कीमतों में 25% की बढ़ोतरी देखी गई है।

आलू के प्रमुख उत्पादक राज्यों पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में रबी सीजन में बेवक्त बारिश के कारण फसल को नुकसान हुआ था, जिससे उत्पादन में गिरावट आई है।

रबी सीजन में आलू के कुल उत्पादन का 60% कोल्ड स्टोरेज में स्टॉक हो चुका है, 15% आलू ही बाजार में आया है और बाकी बीज के रूप में किसानों ने अपने पास रोक लिया है। गर्मियों में आलू की खपत बढ़ने के बावजूद ट्रेडर्स कोल्ड स्टोरेज से आलू बाजार में नहीं ला रहे हैं। आमतौर पर जुलाई-अगस्त में कोल्ड स्टोर का आलू बाजार में आता है, लेकिन इस बार जरूरत पहले ही पड़ती दिख रही है। हालांकि नवंबर से पहले कीमतों में गिरावट का अनुमान नहीं है।

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

12 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago