Uncategorized

सोना-चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी, जानिए क्या है नया रेट ?

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। मंगलवार को सर्राफा बाजार में दोनों की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली। सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी बड़ा उछाल दर्ज किया गया है, जिससे निवेशकों और ग्राहकों की नजरें बाजार पर टिकी हुई हैं।

भारतीय सर्राफा बाजार में 2 जून को जारी ताजा दरों के अनुसार, चांदी की कीमत बढ़कर 2.66 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई है। वहीं सोने के भाव भी रिकॉर्ड स्तर के करीब बने हुए हैं। 24 कैरेट सोना 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट और 23 कैरेट सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 22 कैरेट सोने का भाव करीब 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और 23 कैरेट सोने की कीमत 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक दर्ज की गई। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।

अगर चांदी की बात करें तो एक दिन पहले जहां इसका भाव करीब 2.63 लाख रुपये प्रति किलो था, वहीं अब यह बढ़कर 2.66 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गया है। लगातार बढ़ती कीमतों ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है और निवेशक इसे सुरक्षित निवेश के तौर पर देख रहे हैं।

दिनभर के कारोबार के दौरान भी सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 24 कैरेट सोने का सुबह का रेट 1,55,599 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि शाम तक यह मामूली बदलाव के साथ 1,55,536 रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह 22 कैरेट सोने का सुबह का भाव 1,42,529 रुपये था, जो शाम को 1,42,471 रुपये दर्ज किया गया।

चांदी के दामों में भी दिनभर हलचल रही। सुबह चांदी का भाव 2,62,900 रुपये प्रति किलो था, जो शाम तक बढ़कर 2,63,250 रुपये प्रति किलो हो गया। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की मांग और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का असर घरेलू कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है।

गौरतलब है कि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी दरें देशभर में मान्य मानी जाती हैं। हालांकि इन कीमतों में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स शामिल नहीं होते। इसलिए ज्वेलरी खरीदते समय ग्राहकों को वास्तविक कीमत इसके मुकाबले कुछ अधिक चुकानी पड़ सकती है। सोना और चांदी में लगातार आ रही तेजी के बीच निवेशकों के लिए बाजार पर नजर बनाए रखना जरूरी हो गया है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय संकेतों और मांग के आधार पर कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली: सिलेंडर ब्लास्ट के बाद गिरी बिल्डिंग, तीन लोग रेस्क्यू, मलबे में फंसा है शख्स

दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब अचानक हुए…

12 hours ago

यूपी: बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, नहीं महंगा होगा बिजली बिल

यूपी के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। राज्य विद्युत…

13 hours ago

क्या सच में नेपाल ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है ? विदेश मंत्रालय की सफाई आई सामने

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह (Balen Shah) के संसद में दिए गए एक बयान को…

1 day ago

दिल्ली में आज फिर होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है।…

1 day ago

महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जानिए कितने बढ़ गए दाम ?

देश में तेल और गैस आपूर्ति को लेकर वैश्विक स्तर पर बनी अनिश्चितता का असर…

1 day ago

नई रिपोर्ट भारत के 11000 किलोमीटर लम्बे तटीय क्षेत्र पर मंडराते जलवायु संकट की चेतावनी देती है

मुंबई, महाराष्ट्र, भारत भारत के तटीय क्षेत्रों पर जलवायु परिवर्तन का संकट मंडरा रहा है।…

3 days ago