क्रिकेट

9 साल बाद फाइनल में पहुंची RCB, क्वालिफायर-1 में पंजाब को किया पस्त

आईपीएल 2025 में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार यानि 29 मई को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले क्वालिफायर-1 मैच में RCB ने PBKS को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में आरसीबी को फाइनल में पहुंचने के लिए 102 रनों का टारगेट मिला था जिसने उसने 10 ओवरों में ही हासिल कर लिया।

बता दें कि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9साल बाद और चौथी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले साल सीजन 2009, 2011 और 2016 के फाइनल में पहुंची है। हालांकि तीनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। टारगेट का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे 30 रनों के स्कोर पर पहला झटका लगा। विराट कोहली को तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच आउट कराया। किंग कोहली ने 100 के स्ट्राइक रेट और दो चौके की मदद से 12 रन बनाए।

आपको बता दें कि, विराट के आउट होने के बाद फिल साल्ट और ‘इम्पैक्ट सब’ मयंक अग्रवाल के बीच 54 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने मैच को पूरी तरह पंजाब किंग्स से दूर कर दिया। मयंक भी 19 रन बनाकर मुशीर खान का शिकार बने। मयंक के आउट होने के बाद फिल साल्ट और रजत पाटीदार (15*) ने आरसीबी को जीत के द्वार तक पहुंचाया। साल्ट ने 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 27 बॉल पर 56 रन बनाए।

ये भी पढ़ें:

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 25 घायल और 4 की मौत

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

2 hours ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

8 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago