भक्ति

05 जून का राशिफल: जानिए कौन-सी राशि के लिए होगा गुरुवार का दिन शुभ ?

05 जून का राशिफल: जानिए कौन-सी राशि के लिए होगा गुरुवार का दिन शुभ ?

मेष: Aries
आज कुछ करीबी लोगों का व्यवहार आपको चुभ सकता है। प्रेम जीवन में मतभेद उभर सकते हैं। मन की बातें परिजनों से साझा करें। आपके सहयोग से अन्य लोगों का मनोबल बढ़ेगा, लेकिन नकारात्मक विचारों से जूझना पड़ सकता है।

वृषभ: Taurus
बोलते समय संयम बरतें, वरना मजाक का पात्र बन सकते हैं। व्यापार में सुस्ती रह सकती है, धैर्य रखें। उधारी से बचें। समय जल्द ही अनुकूल होगा।

मिथुन: Gemini
आय में बढ़ोतरी संभव है। अटके मामले सुलझ सकते हैं। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। जिम्मेदारियों के साथ अधिकार भी बढ़ सकते हैं। तनाव में कमी आएगी।

कर्क: Cancer
अधिकारियों से तकरार हो सकती है। खर्च सोच-समझकर करें, कर्ज लेने से बचें। मित्रों पर  संदेह न करे । जीवनसाथी का साथ आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा।

सिंह: Leo
पुराने उलझे मुद्दे हल हो सकते हैं। किसी दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। घर में सुखद माहौल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी से प्रेमपूर्ण व्यवहार मिलेगा।

कन्या: Virgo
सही बातों का भी विरोध झेलना पड़ सकता है। लापरवाही से परेशानी हो सकती है। किसी पर अंधा भरोसा न करें। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

तुला: Libra
रुके कार्यों में गति आएगी। युवाओं को करियर के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नया अनुभव मिलेगा। छात्र अध्ययन में मन लगाएंगे।

वृश्चिक: Scorpio
आर्थिक दबाब महसूस कर सकते हैं। सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। पारदर्शिता बनाकर रखें। परिजनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्य समय पर पूरे होंगे, व्यवसाय में तनाव रहेगा |

धनु: Sagittarius
नई आमदनी के स्रोत बन सकते हैं। उधार लौटाने की चुनौती होगी। योग-व्यायाम अपनाएं। नए व्यापार की योजना बन सकती है।

मकर: Capricornus
छोटी यात्रा संभव है। आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। सहकर्मियों की बातें चुभ सकती हैं। दिन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे।

कुंभ: Aquarius
कार्यशैली में सुधार आएगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। शेयर बाज़ार से लाभ मिल सकता है। व्यापार में तरक्की के संकेत हैं।

मीन: Pisces
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। मूड अच्छा रहेगा। बैंकिंग या वित्त क्षेत्र से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी। निवेश की योजना बन सकती है। नए लक्ष्य निर्धारित करेंगे।

admin

Recent Posts

आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है आयुष सुरक्षा पोर्टल

आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल…

10 hours ago

कोहरा या बारिश नहीं! जानिए किन वजहों से सबसे ज्यादा लेट होती हैं ट्रेनें

नई दिल्ली जब भी सर्दी का मौसम आता है या फिर तेज बारिश होती है…

10 hours ago

मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी

मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी बस्तर के…

10 hours ago

मध्य प्रदेश में 6 अगस्त से फिर तेज होगी बारिश, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल  मध्य प्रदेश में पिछले चार दिनों से भारी बारिश का दौर थमने से मानसून…

10 hours ago

CG में माघ पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश का ऐलान, संत रविदास के नाम पर दिया जाएगा राज्य पुरस्कार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर मंगलवार…

10 hours ago

माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत

माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की…

10 hours ago