राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT अब सीधे सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी रिपोर्ट

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) अब अपनी रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को एसआईटी अपनी अंतरिम रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर सकती है। बताया जा रहा है कि अंतिम जांच रिपोर्ट तैयार करने के लिए एसआईटी ने राज्य सरकार से कुछ और समय मांगा है। इस रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की दिशा साफ हो जाएगी।

जांच में क्या सामने आया?

अब तक की जांच में चढ़ावे की गिनती और उसके प्रबंधन में कई गंभीर अनियमितताओं की बात सामने आई है। जांच में यह भी पाया गया कि कई जगह तय नियमों (SOP) का पालन नहीं किया गया और कुछ जरूरी CCTV फुटेज भी उपलब्ध नहीं थे। इन्हीं तथ्यों के आधार पर अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा और कुछ बैंक कर्मचारी भी शामिल हैं।

पहले सरकार को रिपोर्ट देने की थी चर्चा

गुरुवार को खबर आई थी कि एसआईटी अपनी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपेगी, लेकिन अब ताजा जानकारी के अनुसार रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जाएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। शुरुआत में टीम को जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। बाद में 1 जुलाई को इसका कार्यकाल 15 दिन और बढ़ा दिया गया। अब माना जा रहा है कि सोमवार तक रिपोर्ट पेश की जा सकती है, क्योंकि जांच अवधि दोबारा बढ़ने की संभावना कम है।

ट्रस्ट की बैठक में हो सकती है चर्चा

एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट को काफी अहम माना जा रहा है। उम्मीद है कि इसकी सिफारिशों पर 22 जुलाई को अयोध्या में होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में विस्तार से चर्चा होगी। रिपोर्ट के आधार पर मंदिर में चढ़ावे की गिनती, सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन प्रणाली में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं।

सरकार ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राज्य सरकार भी एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

Janmashtami Traffic Advisory: दिल्ली, नोएडा और मथुरा में कई रास्तों पर पाबंदी, जानें ट्रैफिक प्लान

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुए दिल्ली-NCR और मथुरा में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े…

22 hours ago

Ahmedabad Flight Emergency Landing: Bomb Threat मामले में हुए हैरान कर देने वाले खुलासे ! जांच जारी

दमाम से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने…

24 hours ago

सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड केस में मिली जमानत

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली…

2 days ago

स्कूलों में एंट्री और वीडियो बनाने पर रोक के खिलाफ याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश और…

2 days ago

दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo फ्लाइट मस्कट डायवर्ट, हवा में हुई मेडिकल इमरजेंसी

दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo की फ्लाइट को गुरुवार को मेडिकल इमरजेंसी के चलते…

2 days ago

आकाश आनंद को अभी बड़ी जिम्मेदारी नहीं, मायावती बोलीं- और परिपक्व होने की जरूरत

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP)…

2 days ago