राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस भर्ती 2024 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। खास बात यह है कि इंटरव्यू प्रक्रिया खत्म होने के महज एक दिन बाद ही आयोग ने परिणाम जारी कर दिया, जिससे उम्मीदवारों को लंबे इंतजार से राहत मिली।
वहीं, इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बताए कि, इस बार टॉप करने का गौरव बाड़मेर के दिनेश विश्नोई को मिला है, जिन्होंने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, जैसलमेर के वीरेंद्र चारण ने दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी काबिलियत साबित की है। बता दें कि, इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य को कुल 1096 नए अधिकारी मिलने जा रहे हैं, जो प्रशासनिक और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएं देंगे। इससे राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…