राजस्थान

राजस्थान: शादी के दो दिन बाद दूल्हे का शव बाथरूम से बरामद, दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल

राजस्थान के अलवर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया जिससे हर कोई हैरान है। दूल्हन के हाथों से अभी मेहंदी का रंग उतरा भी नहीं था उससे पहले ही उसका सुहाग उजड़ गया। शादी के महज दो दिन बाद ही दूल्हे का शव संदिग्ध परिस्थितिओं में बाथरूम में पड़ा मिला।

बता दें कि, शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के 30 वर्षीय आदित्य जाटव मसूरी स्थित डीआरडीओ में जॉइंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे और कुछ दिन पहले वह शादी के लिए छुट्टी लेकर अलवर आए थे। 25 नवंबर को उनकी शादी पुलिस कांस्टेबल श्याम सिंह की बेटी निव्या से हुई थी लेकिन शादी के सिर्फ दो दिन बाद, 27 नवंबर की सुबह यह दर्दनाक हादसा हो गया।

वहीं, परिजनों ने बताया कि, सुबह लगभग साढ़े 5 बजे आदित्य वॉशरूम गए थे और काफी देर तक बाहर न आने पर घरवालों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। मजबूर होकर दरवाजा तोड़ा गया तो आदित्य बेहोश अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तुरंत सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि, अचानक हुई इस मौत से दोनों परिवारों में शोक की लहर फैल गई। आदित्य के पिता आनंद किशोर रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं, जबकि उनका बड़ा बेटा इंडियन ऑयल में मैनेजर है। परिवार के सभी सदस्य सदमे में हैं. दूल्हा विवाह के बाद दुल्हन के साथ हनीमून की तैयारी कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही यह घटना घट गई।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

45 seconds ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago