उत्तर भारत के कई इलाकों में आज भी मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ सा है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमचाल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से वादियां सफेद चादर से ढकी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी दिल्ली-एनसीआर में बाादल छाए रहेंगे।
बता दें कि, इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 17°C से 19°C और न्यूनतम तापमान 11°C से 13°C के बीच रह सकता है। आज न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज होने की आशंका है। वहीं, 1 और 2 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 30 जनवरी 2026 की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता ।
