दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका, IMD ने किया येलो अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन गर्मी और उमस से अभी भी राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक राजधानी और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी और उमस भरी स्थिति बनी रह सकती है।

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। दिन के समय तेज धूप और बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रहने की उम्मीद है, जिससे उमस और बढ़ सकती है।

तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है। हालांकि इससे तापमान में बहुत ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे सकता है, जिसके बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा।

‘मध्यम’ श्रेणी में वायु गुणवत्ता

वहीं, प्रदूषण के स्तर की बात करें तो सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 147 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। एनसीआर के अन्य शहरों में भी वायु गुणवत्ता फिलहाल मध्यम से खराब श्रेणी के बीच बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल वायु गुणवत्ता में बड़े सुधार की संभावना नहीं है और आने वाले दिनों में स्थिति लगभग इसी तरह बनी रह सकती है।

ये भी पढ़े:

admin

Recent Posts

T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर की लंबी छलांग, 18 पायदान चढ़े; कोहली को हुआ नुकसान

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा टी20 और…

4 hours ago

पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम? BJP अध्यक्ष ने बताया नया नाम, विधानसभा में जल्द आएगा बिल

कलकत्ता पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि 'बांग्ला', 'वेस्ट बंगाल'…

5 hours ago

श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे गिरफ्तार, 10 मिलियन रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

कोलंबो  श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे को बुधवार को उनके एनजीओ ओसिरलिया सवियाओ…

5 hours ago

महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ प्रदेश में महतारी वंदन योजना 01 मार्च 2024 से लागू की…

5 hours ago

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में…

6 hours ago