Categories: देश

आज कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार फिलहाल कमजोर पड़ती नजर आ रही है, जिसके चलते कई राज्यों में बारिश का पैटर्न बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पूर्व भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश जारी रह सकती है। इन राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक देखने को मिल सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कई स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। गुजरात, सौराष्ट्र, गोवा और महाराष्ट्र में भी मानसून सक्रिय रहने के कारण बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

राजस्थान में मानसून की कमजोरी का असर साफ दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलीं, लेकिन अधिकांश हिस्सों में गर्मी बनी रही। राज्य में श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरोही में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रह सकता है।

इस बीच 16 जुलाई को होने वाली पुरी रथ यात्रा के दौरान भी मौसम चुनौती बन सकता है। IMD ने ओडिशा के पुरी समेत कई इलाकों में बुधवार से शुक्रवार तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है और रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

दक्षिण भारत की बात करें तो केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि तटीय इलाकों में उमस बनी रहने का अनुमान है। IMD ने लोगों को मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

जयपुर में दिवाली पर बड़ा फैसला! परकोटे के बाजार रात 12 बजे तक खुलेंगे, खरीदारी के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय

जयपुर, राजस्थान। राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिवाली के त्योहार को लेकर बाजारों की तैयारियां…

21 minutes ago

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 70 से ज्यादा तस्वीरें हटाने पर बवाल, गहलोत-पायलट ने BJP सरकार को घेरा

जयपुर/नई दिल्ली। राजस्थान की राजनीति में एक फोटो प्रदर्शनी को लेकर नया विवाद खड़ा हो…

39 minutes ago

‘किरोड़ी लाल मीणा के साथ तुम्हारा भी इलाज कर दूंगा’, खाद संकट पर भड़के नरेश मीणा, अधिकारियों को दी चेतावनी

बारां, राजस्थान। राजस्थान के बारां जिले में डीएपी खाद की किल्लत को लेकर किसानों और…

46 minutes ago

विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, आज से ईवीएम की जांच शुरू।

उत्तराखंड में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज…

55 minutes ago

विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, आज से ईवीएम की जांच शुरू।

उत्तराखंड में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज…

55 minutes ago

डिग्री-पैकेज नहीं, संस्कार और व्यवहार से बनती है असली पहचान: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डिग्री हासिल करने के बाद ही जीवन की…

59 minutes ago