रेड 2

अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने पहले ही दिन से थिएटर्स में धमाल मचा रखा है। पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करने वाली ये फिल्म वर्किंग डेज में भी लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है। अब तक ऑडिएंस से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स से फिल्म सोमवार के दिन आने वाली बड़ी गिरावट से तो बचा लिया मगर मंगलवार को होने वाली कमाई से तय होना था कि अजय की फिल्म आगे कैसा परफॉर्म करेगी।

वहीं, अब ‘रेड 2’ ने एक बार फिर सॉलिड कमाई के साथ तय कर लिया है कि पहले हफ्ते में इसका कलेक्शन बड़ा होने वाला है। पहले वीकेंड में ‘रेड 2’ ने ऑलमोस्ट 74 करोड़ रुपये का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया। सोमवार को भी अजय की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही और इसने 7.47 करोड़ रुपये कमाए। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुमान कहते हैं कि ‘रेड 2’ ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर 6.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया है।

बता दें कि अब 6 दिन में ही अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 87 करोड़ रुपये के करीब नेट कलेक्शन कर लिया है। ‘रेड 2’ अब 100 करोड़ के लैंडमार्क से केवल 13 करोड़ रुपये दूर है। बुधवार और गुरुवार को मिलाकर फिल्म ये कलेक्शन पूरा कर सकती है।

ये भी पढ़ें:

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी का आया पहला रिएक्शन, जानिए क्या बोले?

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *