देश

Rahul Gandhi attacks BJP: राहुल गांधी का BJP पर हमला, बोले:“वोट चोरी के खिलाफ युवा”, “मोदी सरकार की प्राथमिकता PR”

Rahul Gandhi attacks BJP: राहुल गांधी का BJP पर हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi attacks BJP) ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र सरकार पर सीधा हमला (Rahul Gandhi attacks BJP) बोला है। इस बार उन्होंने बेरोजगारी और वोट चोरी को आपस में जोड़ते हुए गंभीर आरोप (Rahul Gandhi attacks BJP) लगाए हैं। राहुल गांधी का कहना है कि, देश में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और इसका मूल कारण सत्ता में बैठी सरकार की “वोट चोरी” की राजनीति है

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें युवाओं और पुलिस के बीच झड़पें (Rahul Gandhi attacks BJP) दिख रही हैं। वीडियो में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि, कैसे युवाओं की नाराजगी बढ़ रही है और सरकार की नीतियों से वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

वीडियो के साथ राहुल गांधी ने लिखा, “भारत में युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है और इसका सीधा रिश्ता वोट चोरी से है। जब कोई सरकार (Rahul Gandhi attacks BJP) जनता का विश्वास जीतकर सत्ता में आती है, तो उसका पहला कर्तव्य होता है… युवाओं को रोजगार और अवसर देना। लेकिन भाजपा चुनाव ईमानदारी से नहीं जीतती वो वोट चोरी और संस्थाओं को कैद कर के सत्ता में बनी रहती है।”

कांग्रेस नेता का कहना है कि, बेरोजगारी पिछले 45 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है और युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर लगातार घटते जा रहे हैं। भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की भारी कमी है और आए दिन परीक्षा पेपर लीक या भर्ती घोटाले (Rahul Gandhi attacks BJP) सामने आते हैं।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत हमला (Rahul Gandhi attacks BJP) करते हुए कहा, “मोदी जी सिर्फ अपनी पीआर, सेलिब्रिटीज़ से अपना गुणगान करवाने और अरबपतियों के मुनाफे में व्यस्त हैं। युवाओं की उम्मीदों को तोड़ना और उन्हें हताश करना इस सरकार की पहचान बन चुकी है।” उन्होंने सरकार पर युवाओं के सपनों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, मेहनती छात्र जिन परीक्षाओं के लिए सालों मेहनत करते हैं, वहां भी उन्हें भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन का सामना (Rahul Gandhi attacks BJP) करना पड़ता है।

राहुल गांधी का यह बयान एक नए राजनीतिक नैरेटिव (Rahul Gandhi attacks BJP) को जन्म देता है, जिसमें वो बेरोजगारी को सिर्फ एक आर्थिक या सामाजिक मुद्दा न मानकर, एक राजनीतिक और लोकतांत्रिक संकट का हिस्सा बता रहे हैं। उनके मुताबिक, “जब तक चुनाव चोरी होते रहेंगे, तब तक बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार भी बढ़ते रहेंगे।” उन्होंने कहा कि सरकार अगर ईमानदारी से चुनी जाती, तो उसे जनता और खासतौर पर युवाओं की समस्याओं का समाधान करना पड़ता। लेकिन जब सत्ता में आने के लिए चुनावी प्रक्रिया को ही प्रभावित किया जाए, तो जवाबदेही खत्म हो जाती है।

राहुल गांधी ने एक बार फिर देश के युवाओं, खासकर Gen-Z को लोकतंत्र का असली रक्षक बताया। उन्होंने कहा कि भारत का युवा अब समझ चुका है कि असली लड़ाई सिर्फ नौकरी की नहीं है, बल्कि वोट चोरी के खिलाफ है। उन्होंने कहा, “अब युवा न नौकरी की लूट सहेंगे, न वोट की चोरी। भारत को बेरोज़गारी और वोट चोरी से मुक्त करना ही अब सबसे बड़ी देशभक्ति है।”

राहुल गांधी ने हाल ही में नेपाल में हुए जनांदोलन का हवाला देते हुए कहा था कि जैसे वहां के युवाओं ने बदलाव की बयार चलाई, वैसे ही भारत का Gen-Z भी संविधान की रक्षा करेगा और लोकतंत्र को मजबूत बनाएगा। उन्होंने यह विश्वास जताया कि भारत के छात्र और युवा लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी ताकत से खड़े होंगे

राहुल गांधी का यह बयान कांग्रेस की रणनीति (Rahul Gandhi attacks BJP) में एक नए मोड़ की ओर इशारा करता है, जहां अब चुनावी मुद्दों को लेकर सिर्फ सांख्यिकीय आंकड़ों तक सीमित न रहकर, उन्हें एक व्यापक नैतिक और लोकतांत्रिक विमर्श का हिस्सा बनाया जा रहा है। इससे पहले भी राहुल गांधी ने EVM, चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल (Rahul Gandhi attacks BJP) उठाए हैं। अब वे सीधे तौर पर कह रहे हैं कि जब तक चुनाव निष्पक्ष (Rahul Gandhi attacks BJP) नहीं होंगे, तब तक कोई भी सरकार युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं करेगी।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

दिल्ली में झमाझम बारिश से मिली राहत, लेकिन कई राज्यों में बना बाढ़ का संकट

राजधानी दिल्ली में आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी है। शहर के कई इलाकों में…

10 minutes ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब 10 साल की जेल और ₹1 करोड़ तक जुर्माना?

देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों को…

21 minutes ago

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago

‘मैं संत नहीं हूं’, राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, पैसों के आरोप और विवादों पर दिया जवाब

आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…

2 days ago

लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, जानिए क्या बनी वजह ?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…

2 days ago

अनंतनाग में पुलिस जवान पर आतंकी हमला, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…

2 days ago