मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Yatra) के समापन समारोह (Program) में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी (Rahul GAndhi) और इंड़ी गठबंधन (Alliance) के नेताओं के बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं जिन पर अब कोई टिप्पणी करना व्यर्थ है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सबसे बड़ा अन्याय कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ नेताओं के साथ हो रहा है। पहले उन्हें न्याय दिलाने का काम राहुल गांधी करें। उसके बाद न्याय यात्रा करें। इस कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू धर्म में एक शब्द होता है ‘शक्ति’। हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं। प्रश्न यह है कि वह शक्ति क्या है।
लोगों को डराया
कांग्रेसी नेता ने कहा कि राजा की आत्मा EVM में है, यह सच है। राजा की आत्मा EVM और देश की हर संस्था, ईडी, सीबीआई में है। राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी को छोड़ते हैं और मेरी मां से रोते हुए कहते हैं कि मुझे शर्म आ रही है कि मेरे पास इस शक्ति से लड़ने की हिम्मत नहीं है। मैं जेल नहीं जाना चाहता। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस तरह के हजारों लोगों को डराया गया है।
NCP-SCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि महात्मा गांधी ने इसी शहर से ‘छोड़ो हिंदुस्तान’ का नारा दिया था, हमें INDIA गठबंधन ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लेना चाहिए। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मैं देख रही हूं कि यहां हम अलग-अलग विचार और सोच के लोग जमा हुए हैं। यही हिंदुस्तान है, चुनाव आने वाले हैं और संविधान का सबसे ताकतवर हथियार आपका वोट आपके हाथ में है।
लाल आतंक से मुक्ति के बाद शांति, विश्वास और विकास के नए युग में प्रवेश…
सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के कार्यक्रम के दौरान सियासी…
सीएम धामी ने किया अनावरण, ध्येय वाक्य होगा ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’; छह नवंबर को राष्ट्रपति…
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार के साथ मारपीट का मामला सामने…
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी)…
नई दिल्ली कल 1 नवंबर 2026 से देशभर में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा…