Categories: देश

राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा

नई दिल्ली
 संसद में सोमवार को परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होनी है। उससे पहले राजनीतिक हलचल तेज है। रविवार को इंडी (INDI) गठबंधन के शीर्ष नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मिलने चेन्नई पहुंचे। कोशिश है कि इन विधेयकों का समर्थन न करने के लिए उन्हें मनाया जा सके।

इंडी गठबंधन के नेता आज सुबह दो निजी विमानों से चेन्नई के लिए रवाना हुए। उनकी योजना स्टालिन से मिलने की है, जिसके बाद वे मुंबई जाएंगे और वहां शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी उनसे जुड़ेंगे।

स्टालिन से मुलाकात के पहले राहुल गांधी ने क्या कहा?
एमके स्टालिन से मुलाकात के लिए चेन्नई पहुंचने से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "इंडी गठबंधन के वरिष्ठ नेता और मैं, थिरु एमके स्टालिन से मिलने चेन्नई जा रहे हैं। हम उनसे और डीएमके से परिसीमन संबंधी संवैधानिक संशोधन विधेयकों का विरोध करने का आग्रह करेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने से भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। इससे बीजेपी-आरएसएस को भारत के पूरे चुनावी नक्शे को अपने फायदे के
हिसाब से फिर से तैयार करने की खुली छूट मिल जाएगी।"

राहुल गांधी ने आगे कहा, "भाई स्टालिन हमेशा से तमिल-विरोधी ताकतों के खिलाफ एक चट्टान की तरह खड़े रहे हैं। राष्ट्रीय हित में तमिलनाडु के हित में और संविधान की रक्षा के लिए हमें मिलकर इस विधेयक को हराना होगा।"

एमके स्टालिन ने क्या जवाब दिया?
डीएमके के रुख से पीछे हटने से इनकार करते हुए स्टालिन ने राज्यों के अधिकारों की रक्षा में डीएमके की भूमिका को पहचानने के लिए गांधी को धन्यवाद दिया, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी के लिए तमिलनाडु के हित सबसे ऊपर हैं।

उन्होंने इसके जवाब में कहा, "संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में डीएमके की ऐतिहासिक भूमिका को स्वीकार करने के लिए भाई राहुल गांधी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

उन्होंने आगे कहा, "हमने हमेशा हर फैसला तमिलनाडु और अपने तमिल लोगों के हितों को सबसे ऊपर रखकर लिया है।" अपना रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, "हम इस रास्ते पर कोई समझौता नहीं करेंगे और मुझे पूरा भरोसा है कि इतिहास हमें कट्टाबोम्मन के रूप में याद रखेगा, न कि एटाप्पन के रूप में।"

बता दें कि वीरपांड्य कट्टाबोम्मन एक बहादुर तमिल राजा थे, जिन्होंने अंग्रेजों का डटकर विरोध किया था। तत्कालीन विदेशी शासकों द्वारा पकड़े जाने के बाद उन्हें फांसी दे दी गई थी। उन्हें उनकी वीरता के लिए याद किया जाता है, जबकि तमिल भाषा में एटाप्पन शब्द का इस्तेमाल गद्दार के लिए किया जाता है।

News Desk

Recent Posts

विश्वभर में गूंजी छत्तीसगढ़ की संस्कृति- NACHA ने मनाया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं दीपावली महोत्सव…

रायपुर: नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन/एनआरआई एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ (NACHA) की विभिन्न अंतरराष्ट्रीय इकाइयों द्वारा दुनिया…

7 hours ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व सांसद नंदकुमार साय का जाना कुशलक्षेम…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित एक निजी अस्पताल…

7 hours ago

सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम नागरिकों को सरल,…

7 hours ago

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से आत्मनिर्भर बन रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार…

7 hours ago

डिजिटल होगी रजिस्ट्री की जानकारी, भवन कर वसूली में आएगी तेजी।

शहर में संपत्ति खरीदने के बाद नगर निगम के अभिलेखों में नाम दर्ज कराने और…

8 hours ago