न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी

वेलिंगटन
भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। दोनों ने शुरुआती ओवरों में संभलकर बल्लेबाजी की और फिर कीवी गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाए। खास बात यह रही कि भारत को अपनी पहली बाउंड्री और खाता खोलने के लिए पांचवें ओवर तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

राहुल और जायसवाल की साझेदारी ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। यह पिछले 17 टेस्ट मैचों और 30 पारियों में भारत की पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी रही। इससे पहले नवंबर 2024 में पर्थ टेस्ट के दौरान इन्हीं दोनों बल्लेबाजों ने 201 रन की साझेदारी की थी।

न्यूजीलैंड में दोनों विदेशी ओपनर्स ने बनाया खास रिकॉर्ड
राहुल और जायसवाल ने एक और खास रिकॉर्ड बनाया। न्यूजीलैंड की धरती पर किसी टेस्ट पारी में लंबे समय बाद दोनों विदेशी ओपनर्स ने 50 से ज्यादा रन बनाए। इससे पहले साल 2016 में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों समी असलम और अजहर अली ने हैमिल्टन टेस्ट में यह कारनामा किया था। समी असलम ने 91 और अजहर अली ने 58 रन बनाए थे। पाकिस्तान उस मुकाबले में 369 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था। टीम ने बिना विकेट गंवाए 131 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद पूरी टीम 230 रन पर सिमट गई थी।

राहुल ने खास क्लब में बनाई जगह
केएल राहुल ने इस पारी के साथ एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह टेस्ट क्रिकेट में चारों SENA देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई ओपनर्स के खास क्लब में शामिल हो गए। इस सूची में उनसे पहले सिर्फ पांच एशियाई बल्लेबाज शामिल थे। ये बल्लेबाज हैं पाकिस्तान के सईद अनवर, श्रीलंका के सनथ जयसूर्या, श्रीलंका के मार्वन अटापट्टू, पाकिस्तान के इमरान फरहत, श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने और अब भारत के केएल राहुल इस लिस्ट में शामिल हुए हैं।

भारत के लिए क्यों अहम रही यह साझेदारी?
न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में नई गेंद के सामने विकेट बचाकर बड़ी साझेदारी करना किसी भी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। राहुल और जायसवाल ने शुरुआत में संयम दिखाया और बाद में कीवी गेंदबाजों पर दबाव बनाया। दोनों ने 130 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को मैच में काफी आगे कर दिया। अभी भी भारत के 9 विकेट शेष हैं और न्यूजीलैंड की बढ़त सिर्फ 209 रन रह गई है।

News Desk

Recent Posts

Jodhpur News: राजस्थान में 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला, IIT जोधपुर की कैंटीन के ठेकेदार पर केस दर्ज

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में विद्यार्थियों के खानपान की व्यवस्था…

7 hours ago

Dausa News: दौसा में वन विभाग की टीम पर हमले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर…

7 hours ago

Bharatpur Zila Parishad Election Result: CM भजनलाल के गृह जिले में कांग्रेस की बड़ी जीत, BJP को सिर्फ 9 सीटें; 21 वार्डों में लहराया परचम

भरतपुर: राजस्थान पंचायत राज चुनाव 2026 के नतीजों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले…

7 hours ago

टोंक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, BJP को करारी शिकस्त! 31 में से 25 सीटों पर कब्जा, बनेगा कांग्रेस का जिला प्रमुख

टोंक (राजस्थान): राजस्थान के पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस ने सचिन पायलट के गढ़ टोंक…

7 hours ago

सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड में एक जमाना था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय रिश्ते में थे. काफी…

9 hours ago

जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं?

हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन अब पर्दे पर जेम्स बॉन्ड की भूमिका अदा करेंगे। बीते दिनों…

9 hours ago