डेनमार्क ओपन में पीवी सिंधू के सामने वर्ल्ड नंबर-1 एन से यंग की चुनौती, लक्ष्य सेन भी मुश्किल में

डेनमार्क
दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और पुरुष वर्ग में भारत के शीर्ष खिलाड़ी लक्ष्य सेन को मंगलवार से शुरू हो रहे डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में ही कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। सिंधू का सामना पहले दौर में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन एन से यंग से होगा।

लक्ष्य को भी पुरुष वर्ग के पहले दौर में तीसरी वरीयता प्राप्त चोउ टिएन चेन की चुनौती से पार पाना होगा। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू का पिछले कुछ समय में प्रदर्शन उतार चढ़ाव वाला रहा है। इस 31 वर्षीय खिलाड़ी को इस बात की चिंता होगी कि उन्हें एन से यंग खिलाफ अपने पिछले सभी 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

लक्ष्य के अलावा ये खिलाड़ी भी होंगे हिस्सा
लक्ष्य का भी पिछले दो वर्षों में प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। वह हाल में पीठ की चोट से भी परेशान रहे हैं। उन्हें अगर चोउ के विरुद्ध जीत हासिल करनी है तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

पुरुष वर्ग में भाग लेने वाले एक अन्य भारतीय खिलाड़ी आयुष शेट्टी अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। पहले दौर में उनका सामना इंडोनेशिया के अलवी फरहान से होगा, जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्हें हराया था।

किदांबी श्रीकांत फ्रांस के अर्नाउड मर्कल के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। भारत की तरफ से महिला सिंगल्स में तन्वी शर्मा, अश्मिताा चालिहा, देविका सिहाग और उन्नति हुड्डा भी चुनौती पेश करेंगी।

News Desk

Recent Posts

अंकिता भंडारी केस: राहुल-प्रियंका ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

नई दिल्ली लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इंडिया गेट…

7 hours ago

फ्लाईदुबई घटना के बाद बड़ा फैसला, 31 देशों के क्रू पर इजरायल की रोक

दुबई एयर फ्रांस ने पुष्टि की है कि वह इस्राइल के उन नए नियमों का…

8 hours ago

अब जन्म से मिलेगी दिव्यांग पेंशन, योजनाओं के नाम भी बदलेंगे

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम को अगले पांच साल तक जारी…

8 hours ago

विजयवाड़ा में पहली बार राष्ट्रीय सरस मेला

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर दिल्ली-एनसीआर से बाहर पहली बार विजयवाड़ा में…

8 hours ago

एलॉन मस्क के आरोपों पर सुनील मित्तल का करारा जवाब! स्टारलिंक की एंट्री में देरी पर छिड़ी बहस

मुंबई  अमेरिकी उद्योगपति एलॉन मस्क ने भारत में स्टारलिंक की एंट्री में देरी को लेकर…

9 hours ago

तेल-गैस संकट का खतरा फिर बढ़ा! सऊदी अरब पर हमलों की आशंका से कच्चे तेल में उछाल, क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

 नई दिल्ली पश्चिम एशिया में बढ़ते हमलों ने एक बार फिर इंटरनेशनल एनर्जी मार्केट की…

9 hours ago