Uncategorized

पीएम मोदी से पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की मुलाकात, शेयर किया वीडियो

मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नए साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और सिंगर ने इसे यादगार मुलाकात बताया। पीएम मोदी ने इस मुलाकात की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की और दोनों के बीच दिलचस्प बातचीत को भी उजागर किया।

बता दें कि, पीएम से मुलाकात का दिलजीत ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जो फैंस का काफी दिल जीत रहा है। सिंगर ने पीएम मोदी को सैल्यूट किया और उनका फूलों से स्वागत भी किया। उन्होंने पीएम से मुलाकात में कहा कि, मेरा भारत महान है इसका पता असल में जब घूमा तब पता चला। वहीं, उन्होंने कहा कि, भारत में सबसे बड़ा जादू योग है।

दिलजीत दोसांझ ने ट्वीट किया, “2025 की शानदार शुरुआत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ एक बहुत ही यादगार मुलाकात. हमने संगीत समेत कई चीजों पर बात की!” आपको बता दें कि, उनका दिल लुमिनाटी टूर पिछल सा 26 अक्टूबर को दिल्ली से शुरू हुआ और 31 दिसंबर को लुधियाना में खत्म हुआ। इस दौरान दिलजीत लगातार कई विवादों में सामने आए और सोशल मीडिया पर भी छाए रहे।

https://www.instagram.com/reel/DESm_c9SiqU/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

पीएम और दिलजीत के बीच क्या हुई बात ?

दिलजीत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो फूल के गुलदस्ते के साथ एंट्र करते है और पीएम मोदी को देखते हुए सिर झुकाकर उन्हें नमस्कार करते है। वहीं, दूसरी तरफ पीएम मोदी भी सत श्री अकाल’ कहते हुए सिंगर का स्वागत करते नज़र आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए उनके वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश भर में टूर के बाद भारत की महानता के बारे में बातें करते हुए दिख रहे हैं।

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

2 hours ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

3 hours ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

3 hours ago