6 किग्रा से ज्यादा हेरोइन जब्त
फिरोजपुर जिले में पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के से छह किलोग्राम हेरोइन बरामद करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से छह लाख रुपये नकद भी बरामद किए है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोगा के जैमल वाला निवासी गुरजोत सिंह (28) और मोगा निवासी सिमरन कौर उर्फ इंदु (38) के रूप में हुई है।
बता दें कि, सिमरन के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) और जेल अधिनियम आदि से संबंधित कम से कम 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीजीपी ने आगे बताया कि, फिरोजपुर पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि सिमरन और गुरजोत ने सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से गिराई गई मादक पदार्थों (हेरोइन) की एक बड़ी खेप हासिल की है और वह इसे अपनी कार में रख कर किसी को देने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पुराने मुदकी रोड पर नाकेबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…