अमृतसर में हथियारबंद हमलावरों ने NRI को मारी गोली
(Punjab News) पंजाब के अमृतसर के दबुर्जी गांव में एक एनआरआई (NRI) को उसके घर पर दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि हाल ही में अमेरिका से लौटे सुखचैन सिंह को उनकी पत्नी और दो बच्चों (पहली शादी से हुए) के सामने ही गोली मार दी गई।
(Punjab News) पुलिस के मुताबिक सुखचैन सिंह सुबह की सैर के लिए जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात हमलवारों ने उन्हें घर के बाहर ही रोक लिया और घर के अंदर ले गए और उनसे उनकी कार के रजिस्ट्रेशन के कागजात मांगे। इस पर विवाद शुरू हो गया और उनके साथ हमलवारों ने मापरीट भी की फिर , उन पर तीन गोलियां चलाईं और मौके से भाग गए।
पुलिस ने आगे बताया कि, दो गोलियां उनके सिर और सीने के पास लगी। इस घटना के बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। पूरी घटना सीसीटीवी पर कैद हो गई। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और आगे की जारी है। वहीं, उनकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे उनकी पहली पत्नी के परिवार का हाथ है।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…