देश

पंजाब: किसानों का रेल रोको आंदोलन, इन जिलों में रेलवे ट्रैक पर धरना

पंजाब में आज किसान मजदूर मोर्चा ने पूरे प्रदेश में रेल रोको आंदोलन का एलान किया है। संगठन ने बताया कि, 5 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 से 3 बजे तक राज्यव्यापी ‘रेल रोको’ आंदोलन की घोषणा की है। इस दौरान किसान रेलवे ट्रैक पर धरना देंगे।

वहीं, पंजाब पुलिस ने इस शांतिमय प्रदर्षन से पहले उनके कुछ नेताओं के घरों पर पुलिस ने दबिश दी है और कुछ को नजरबंद कर दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन केंद्र सरकार के प्रस्तावित बिजली संशोधन विधेयक 2025 के बिल को रद्द करने और अन्य किसान मुद्दों पर केंद्रित है।

इन जिलों में होगा आंदोलन

किसान मजदूर मोर्चा ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, पटियाला, संगरूर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा, मुक्तसर, मालेरकोटला, मनसा, लुधियाना, फरीदकोट और रोपड़ सहित प्रमुख जिलों में रेलवे स्टेशनों और रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

49 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago