दिल्ली

Delhi Election: कपूरथला हाउस में चुनाव आयोग के एक्शन पर पंजाब CM ने BJP पर बोला तीखा हमला

दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आधिकारिक निवास कपूरथला हाउस पर चुनाव आयोग की टीम की कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे विपक्ष को दबाने की साजिश करार दिया, वहीं सीएम भगवंत मान ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “दिल्ली में मेरे मुख्यमंत्री निवास कपूरथला हाउस में दिल्ली पुलिस ने रेड की। पूरे घर की तलाशी ली गई, यहां तक कि परिवार की महिलाओं के कपड़ों वाले संदूकों की भी जांच की गई। अब क्या वे मुझे बताएंगे कि उन्हें क्या मिला?”

उन्होंने आगे भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, “दिल्ली पुलिस के ऑफिस से महज 500 मीटर की दूरी पर भाजपा नेताओं के घर हैं, क्या वे वहां भी रेड मारने की हिम्मत दिखाएंगे? या फिर यह कार्रवाई सिर्फ आम आदमी पार्टी और पंजाबियों के खिलाफ ही की जा रही है?”

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा नेता खुलेआम पैसे, जूते, चादर बांट रहे हैं, लेकिन पुलिस उनकी ओर ध्यान नहीं देती, जबकि एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के आवास पर छापेमारी की जा रही है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा वाले पैसा, शराब, सोने की चेन, राशन तक बांट रहे हैं, लेकिन रेड पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर हो रही है।”

हालांकि, इस घटना के तूल पकड़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया कि उन्होंने कोई छापेमारी नहीं की है। पुलिस के मुताबिक, सीविजिल ऐप पर नकदी वितरण की शिकायत मिलने के बाद, रिटर्निंग ऑफिसर और फ्लाइंग स्क्वाड टीम वहां पहुंची थी, और सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

9 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

11 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

11 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

12 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

12 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

13 hours ago