Uncategorized

Punjab: अमृतसर के पास पटाखे की अवैध इकाई में धमाका, 7 लोग घायल

Punjab : पंजाब के अमृतसर जिले में किराए के एक मकान में चल रही पटाखे की अवैध इकाई में धमाका होने से 7 लोग घायल हो गए । बता दें कि, यह घटना अमृतसर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर जंडियाला शहर के नागल गुरु गांव में रविवार शाम की है।

बता दें कि, घर के भीतर पटाखे बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री भारी मात्रा में रखी हुई थी। इसमें आग लगने के बाद धमाका हो गया। पुलिस ने बताया कि धमाके में सात लोग घायल हो गए। जिस मकान में पटाखे की यह अवैध इकाई संचालित की जा रही थी उसकी दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं।Punjab

वहीं, घायलों का अमृतसर के एक सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि घर के मालिक ने दावा किया कि उसे अपने घर में पटाखा की अवैध इकाई संचालित किए जाने के बारे में जानकारी नहीं थी और धमाका होने के बाद इसका पता चला। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।Punjab

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

46 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago