Uncategorized

नोएडा के कई इलाकों में आज भी प्रदर्शन जारी, पुलिस पर हुई पत्थरबाजी

यूपी के नोएडा के कई इलाकों में सोमवार को कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़क गई। नोएडा के फेज-2 इलाके में प्रदर्शन अब भी जारी है। वहीं, एक कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कंपनी के बाहर धरना दिया है। इन कर्मचारियों की मुख्य मांगों में वेतन में बढ़ोतरी और दूसरी सुविधाएं शामिल हैं।

बता दें कि, नोएडा फेज- 2 में भी सैलरी बढ़ाने को लेकर प्रोटेस्ट जारी है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी 20 हजार की सैलरी की मांग पर अड़े हुए हैं। प्रदर्शनकारी ’11 हजार में दम नहीं, 20 हजार से कम नहीं’ के नारे लगा रहे हैं। वहीं, इस दौरान जमकर पत्थरबाजी भी की गई।

बताए कि, मौके पर हालात को कंट्रोल करने और शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को समझाने और मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, नोएडा सेक्टर-63 में जहां आगजनी के निशान अभी भी मौजूद हैं। सड़क किनारे जली हुई कारें मौजूद हैं और फैक्ट्री के शीशे टूटे हुए हैं। कंपाउंड के अंदर भी पत्थरबाजी और आगजनी हुई है।

आपको बता दें कि, नोएडा के सेक्टर-70 में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी और भारी संख्या में जवान सड़कों पर गश्त करते नजर आए।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago