अडानी लिखा बैग लेकर संसद पहुंची प्रियंका गांधी, राहुल गांधी ने दिया रिएक्शन
संसद का शीतकालीन सत्र जारी है और अडानी को लेकर हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ‘मोदी अडानी भाई-भाई’ लिखा बैग लेकर सदन पहुंची। उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है और हम डिबेट में हिस्सा नहीं ले पा रहे है, किसी न किसी बहाने से वो सदन की कार्यवाही को स्थगित कर रहे है।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका के इस बैग को दिखाते हुए कहा कि, ये काफी क्यूट है। राहुल ने कांग्रेस सांसदों से कहा कि वो चर्चा और बहस में भाग ले और सदन में अच्छी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने ये भी कहा कि, वो चाहते है सदन में बहस हो और मुद्दों पर बातचीत हो।
आपको बता दें कि, विपक्ष ने सोमवार को अडानी मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा था। वहीं, विपक्ष के दो सांसदों ने पीएम नरेंद्र मोदी और गौतम अडाणी का मुखौटा लगाया और राहुल गांधी रिपोर्टर के रोल में थे और दोनों सांसदों ने राहुल से बातचीत की। राहुल ने मोदी-अडानी संबंध, संसद न चलने पर सवाल और अमित शाह की भूमिका को लेकर सवाल किए थे।
सीकर। राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों के बीच पुलिस विभाग में चुनाव ड्यूटी से छूट लेने…
श्रीगंगानगर। राजस्थान का श्रीगंगानगर जिला आज कृषि उत्पादन के लिए देशभर में जाना जाता है।…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पूर्व…
आज के समय में गलत खानपान, प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने,…
जयपुर। राजस्थान में दिवाली के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के कई…
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के कारण कई…