Categories: देश

कैदियों ने सूर्यग्रहण देखने दायर की याचिका, तर्क भी अजीबोगरीब

अमेरिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। न्यूयॉर्क की जेल में बंद कुछ कैदियों ने सूर्यग्रहण देखने के लिए जेल प्रशासन से अनुमति मांगी है। उनका कहना है कि यह धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण घटना है और इसे देखने का उन्हें संवैधानिक अधिकार है।

मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार, 8 अप्रैल को होने वाला सूर्यग्रहण एक दुर्लभ घटना है, जो अमेरिका में सबसे अधिक दिखाई देगा। इस वजह से न्यूयॉर्क की जेल में बंद कैदियों ने जेल प्रशासन से सूर्यग्रहण देखने के लिए सुविधाएं देने की मांग की है।

कैदियों ने कहा कि यह धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है और इसे देखने का उन्हें संवैधानिक अधिकार है। खास बात यह है कि पांच अलग-अलग धर्मों के कैदियों ने यह गुहार लगाई है। उन्होंने न्यूयॉर्क सुधार और सामुदायिक पर्यवेक्षण विभाग के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा भी दायर किया है।

शिकायत में कहा गया है कि सूर्यग्रहण एक दुर्लभ, प्राकृतिक घटना है और उन्हें भरोसा है कि अपने धार्मिक विश्वास को बनाए रखने के लिए इसे देखने का मौका दिया जाएगा।

जेरेमी जिलिंस्की नाम के एक नास्‍त‍िक ने 2 महीने पहले ही शिकायत दी और कहा कि इसे एक धार्मिक घटना के रूप में मान्यता दी जाए। मुकदमे में आज सुनवाई होनी है और अदालत तय करेगी कि क्या उन्हें सूर्यग्रहण देखने के लिए चश्मे आदि मुहैया कराए जाएं या नहीं।

इस बीच सुधार गृह के आयुक्त ने ‘लॉकडाउन मेमो’ जारी कर दिया है। उन्होंने आदेश दिया है कि सभी कैदी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी बैरक में रहेंगे। वे चाहें तो अपनी खिड़की से इस पल को देख सकते हैं।

कैदियों ने जो तर्क दिए हैं, वे काफी दिलचस्प हैं। 2 ईसाई कैदियों ने लिखा है, “सूर्य ग्रहण को देखना हमारे धर्म में महत्वपूर्ण है। यह बताएगा कि प्रभु यीशु ने पापों को माफ करने के लिए क्रूस पर मरने से पहले क्या देखा था। वे ईमानदारी पर विश्वास करते थे और उनके विश्वास पर भरोसा करना हमारे भरोसे की कुंजी है।”

जीन मार्क डेसमारत नाम की मुस्लिम महिला ने तर्क दिया कि सूर्य ग्रहण देखना और विशेष प्रार्थना करना उसके धर्म का पालन करने के लिए महत्वपूर्ण है।

अमेरिका में आखिरी बार पूर्ण सूर्यग्रहण 2017 में हुआ था और 2044 तक यह फिर नहीं होने वाला है। इसलिए इसे देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह है।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago