WhatsApp Image 2024 11 26 at 11.30.48 AM

संविधान दिवस के अवसर पर संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेगी। इस मौके पर संविधान के निर्माण और इसकी ऐतिहासिक यात्रा से जुड़ी शॉर्ट फिल्म भी दिखाई जाएगी। बता दें कि, राष्ट्रपति मुर्मू संसद पहुंच गई है और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उनका स्वागत किया।

स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि, साढ़े सात दशकों में संविधान देश की आम जनता के जीवन में परिवर्तन लाने में सफल रहा है। हमारी संविधान में गहरी आस्था है। सभी सांसदों से भी आग्रह करूंगा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में इसे लेकर कार्यक्रमों का आयोजन करें।

बता दें कि, संसद के चालू शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन दोनों ही सदनों की संयुक्त बैठक होगी। दोनों ही सदनों को राष्ट्रपति मुर्मू संबोधित करेगी।

By admin