उत्तर प्रदेश

Premananda Maharaj changed the time of his padayatra: प्रेमानंद महाराज ने बदला अपनी पदयात्रा का समय, अब रात में नहीं शाम को निकलेंगे प्रेमानंद महाराज, बदलाव से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

Premananda Maharaj changed the time of his padayatra: प्रेमानंद महाराज ने बदला अपनी पदयात्रा का समय

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के समय में बदलाव किया गया है। अब श्रद्धालुओं को प्रेमानंद महाराज की झलक देर रात नहीं, बल्कि शाम के समय ही मिल सकेगी। अब तक रात करीब 2 बजे निकलने वाली पदयात्रा का समय बदलकर शाम 5 बजे कर दिया गया है। यानी अब महाराज शाम के समय पदयात्रा पर निकलेंगे। इस बदलाव से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को राहत मिली है, क्योंकि उन्हें महाराज के दर्शन के लिए देर रात तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा वृंदावन स्थित श्रीकृष्ण शरणम् फ्लैट से शुरू होकर श्री राधा केलिकुंज आश्रम तक निकलती है। यह पदयात्रा करीब दो किलोमीटर की होती है। रविवार को भी बदले हुए समय के अनुसार महाराज ने पदयात्रा की। समय परिवर्तन की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं और आयोजकों की ओर से पूरे मार्ग को सजाया गया। रास्ते में फूल बिछाए गए और दोनों ओर रस्सियां बांधी गईं, ताकि अनुशासन और सुरक्षा बनी रहे। पूरे मार्ग पर व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ दिखाई दी।

शाम के समय पदयात्रा होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा देखा गया। महाराज की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए। पदयात्रा के दौरान अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालु स्वयं ही व्यवस्था बनाए रखते दिखाई दिए। बुजुर्ग महिलाओं और छोटे बच्चों को आगे बढ़ने के लिए लोग खुद रास्ता देते नजर आए, जिससे सामाजिक सौहार्द और भक्तिभाव का दृश्य देखने को मिला।

शाम करीब 5 बजे श्रीकृष्ण शरणम् से महाराज के अनुयायी बाइक और कारों से आगे बढ़े। इसके बाद प्रेमानंद महाराज अपने कुछ प्रमुख अनुयायियों के साथ पैदल पदयात्रा पर निकले। मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए खड़े रहे। कई जगहों पर भक्तों ने फूलों की वर्षा की और हाथ जोड़कर महाराज का स्वागत किया। वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

इस वर्ष पदयात्रा के समय में किया गया यह बदलाव श्रद्धालुओं के लिए अहम माना जा रहा है। पहले प्रेमानंद महाराज रात करीब 2 बजे श्रीकृष्ण शरणम् से निकलकर श्री राधा केलिकुंज आश्रम तक पहुंचते थे। इस दौरान हर रात हजारों श्रद्धालु इस पदयात्रा में शामिल होते थे। हालांकि, अब समय बदलने के पीछे की वजह को लेकर श्री राधा केलिकुंज आश्रम की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बावजूद इसके, माना जा रहा है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

समय में बदलाव के साथ ही मथुरा पुलिस की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। शाम के समय वृंदावन में पहले से ही भीड़ अधिक रहती है। ऐसे में पदयात्रा के दौरान रूट मैनेजमेंट और ट्रैफिक नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पूरे मार्ग के दोनों ओर रस्सियां और बैरिकेडिंग की गई है, ताकि कोई श्रद्धालु अचानक रास्ते में न आ सके और पदयात्रा सुचारू रूप से चलती रहे।

अक्सर देखा जाता है कि श्रद्धालु पदयात्रा के समय से काफी पहले ही मार्ग पर पहुंच जाते हैं। कई श्रद्धालु रंगोली बनाते हैं, बच्चे राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजकर खड़े होते हैं और भजन-कीर्तन किया जाता है। कई बार प्रेमानंद महाराज इन भावनात्मक दृश्यों को देखकर कुछ क्षणों के लिए रुकते भी हैं और भक्तों के अभिवादन का हाथ जोड़कर स्वीकार करते हुए आगे बढ़ते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिलता है।

मथुरा के सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे मार्ग पर पुलिसकर्मी और स्वयंसेवक मौजूद हैं। बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था इस तरह की गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से महाराज के दर्शन कर सकें। शाम के समय पदयात्रा होने से ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।

समय परिवर्तन के बाद पहली कुछ पदयात्राओं में जिस तरह का अनुशासन और व्यवस्था देखने को मिली है, उससे प्रशासन और श्रद्धालु दोनों संतुष्ट नजर आ रहे हैं। बदले हुए समय में पदयात्रा अब श्रद्धालुओं के लिए अधिक सहज और सुविधाजनक मानी जा रही है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago