बिहार विधानसभा चुनाव 2025:बिहार की सियासत में मिशन 2025 को लेकर अब घमासान तेज हो चुका है। भले ही बिहार विधानसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन सियासी तपिश चरम पर पहुंच चुकी है। सत्ताधारी दल और विपक्ष दोनों ही मैदान में अपने-अपने एजेंडे के साथ उतर चुके हैं। इसी बीच पोस्टर वार ने बिहार की राजनीति को और भी गर्म कर दिया है।
एक ओर जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर मिशन 2025 का बिगुल बजा दिया है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने जवाबी हमला करते हुए पोस्टर के जरिए नीतीश सरकार की विफलताओं को गिनाना शुरू कर दिया है।
जेडीयू का पोस्टर – ‘25 से 30 फिर से नीतीश’ – साफ तौर पर यह संकेत दे रहा है कि पार्टी 2025 के चुनाव में नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाएगी और अगले कार्यकाल के लिए जनता का भरोसा मांग रही है। जेडीयू नेताओं का कहना है कि यह पोस्टर कार्यकर्ताओं की भावनाओं को दर्शाता है और यह भी कि बीजेपी ने भी नीतीश कुमार को ही एनडीए का नेता मान लिया है।
लेकिन जेडीयू के इस दावे पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया है जिसमें लिखा है – ‘देख लिया है साल 20, नहीं चलेंगे चचा नीतीश।’ पोस्टर में बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार और पलायन जैसे मुद्दों को उठाया गया है। कांग्रेस का दावा है कि पिछले 20 वर्षों में बिहार का विकास नहीं हुआ बल्कि अपराध और भ्रष्टाचार ने राज्य को पीछे धकेल दिया।
यह पोस्टर वार अब सिर्फ जेडीयू और कांग्रेस तक सीमित नहीं है। आरजेडी समेत अन्य विपक्षी दल भी नीतीश कुमार के खिलाफ माहौल बनाने में जुट गए हैं। साफ है कि मिशन 2025 के लिए जमीन तैयार हो चुकी है और अब हर दल अपने-अपने सियासी हथियार आजमा रहा है।
यह भी पढ़े :
राम मंदिर में चढ़ावे और दान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी संग्राम का…
श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत…
2027 पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के…
दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ी और राहत देने वाली खबर सामने आई है।…
भारतीय बैडमिंटन की युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ताइपे ओपन…
नई दिल्ली छात्रों के विरोध प्रदर्शनों की लहर, जिसके परिणामस्वरूप केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान…