पंजाब

पंजाब में मनीष सिसोदिया के स्कूल दौरे पर सियासी तकरार, विपक्ष ने उठाए सवाल

दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के पंजाब के स्कूलों का दौरा करने पर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। विपक्षी दलों ने सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर पंजाब में शिक्षा नीति सिसोदिया ही संभाल रहे हैं, तो शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को पद छोड़ देना चाहिए।

बता दें कि, मनीष सिसोदिया ने हाल ही में पंजाब के मोहाली, गुरदासपुर और तरनतारन जिलों के स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों की स्थिति का जायजा लिया और शिक्षकों व प्रिंसिपलों को निर्देश भी दिए। डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट ने इस पर आपत्ति जताई और इसे दिल्ली के कथित “फेल” मॉडल को पंजाब में लागू करने की कोशिश बताया।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी के मॉडल को नकार दिया है, ऐसे में सिसोदिया का पंजाब के स्कूलों का दौरा करना राज्य के शिक्षा मंत्री की भूमिका को कमजोर करने जैसा है। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर सरकार को सिसोदिया पर इतना भरोसा है, तो उन्हें चुनाव लड़वाकर शिक्षा मंत्री बना देना चाहिए, लेकिन मौजूदा मंत्री की अनदेखी करना उचित नहीं।

गौरतलब है कि अप्रैल 2022 में दिल्ली और पंजाब सरकार के बीच नॉलेज शेयरिंग प्रोजेक्ट के तहत एक समझौता (MoU) साइन हुआ था, जिसमें दोनों राज्यों की सरकारों ने शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग का वादा किया था। अब नई राजनीतिक परिस्थितियों में इस समझौते का भविष्य भी सवालों के घेरे में आ गया है।

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी मामले में पुलिस की कार्रवाई

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

6 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

8 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

9 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

9 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

9 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

10 hours ago