राजस्थान: मस्जिद में रेलिंग के विवाद में हुआ पुलिस पर पथराव

शुक्रवार सुबह राजस्थान के जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में एक मस्जिद के बाहर लोहे की रेलिंग लगाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दंगाइयों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। घटना चौमूं बस स्टैंड के पास सुबह करीब 3 बजे की है। दंगाइयों ने पुलिस पर पथराव किया और इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़े।

 

राजस्थान: मस्जिद में रेलिंग के विवाद में हुआ पुलिस पर पथराव

वहीं, पत्थरबाजी पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को पकड़ लिया है। पकड़े गए लोगों में एक का कहना है कि, ‘हमने कुछ नहीं किया है’। जबकि एक अन्य ने कहा कि, “मैं कसम खाता हूँ कि मैंने एक भी पत्थर नहीं उठाया, मैंने पत्थरबाज़ी नहीं की, मेरे घर में मलबा था”

दूसरी तरफ पश्चिम जिले के DCP हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया, ‘यहां कलंदरी मस्जिद है जिस पर अतिक्रमण को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था। एक पक्ष द्वारा स्वेच्छा से अतिक्रमण को हटाया गया लेकिन कुछ लोगों द्वारा वहां स्थायी रूप से कुछ लोहे के एंगल गाड़कर अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया। जिसको हमारे द्वारा हटाया जा रहा था लेकिन इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया। वहीं, इस दौरान हमारे कुछ जवानों को भी चोटें आई हैं। इससे संबंधित लोगों के खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे, फिलहाल यहां पूर्णतया शांति है।’

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हिंसा में छह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्यादातर पुलिसकर्मियों को सिर में चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पथराव के दौरान कई पुलिस वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विवाद मस्जिद के पास सड़क किनारे रखे पत्थरों को हटाने से जुड़ा था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *