“आप” विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची पुलिस, लगाए ये गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर शनिवार को नोएडा पुलिस पहुंची. मामले की सूचना देने नोएडा पुलिस आई। विधायक अपने बेटे समेत कई दिनों से घर से गायब थे. नोएडा पुलिस ने घर पर नोटिस चिपकाया. नोएडा पुलिस ने कहा कि अमानतुल्ला खान और उनके बेटे जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं.

नोएडा पुलिस ने आम आदमी पार्टी के सांसद अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आशंका है कि बाप-बेटे ने गैस स्टेशन पर गुंडागर्दी की. अमानतुल्ला के बेटे ने उन्हें पेट्रोल पंप पर मारा, जिसके बाद विधायक अमानतुल्ला मौके पर पहुंचे और उन्हें धमकी दी.

अमानतुल्लाह खान के बेटे ने पंप में दबंगई दिखाते हुए वहां मारपीट की. घटना सेक्टर 95 स्थित पेट्रोल पंप की है. वहां कार में पहले पेट्रोल डलवाने को लेकर अमानतुल्लाह खान के बेटे की पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से बहस हो गई. इसके बाद उसने मारपीट और गुंडागर्दी की.

विधायक के बेटे की हरकत सीसीटीवी में कैद है. वीडियो में लड़ाई-झगड़े के दौरान एक शख्स कार की डिग्गी खोलकर कुछ निकालता है और कर्मचारियों की तरफ मारने के लिए दौड़ता है. इसके बाद विधायक के बेटे ने अपने पिता अमानतुल्लाह खान को भी मौके पर बुला लिया. आरोप है कि दो गाड़ियों में अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचने के बाद विधायक ने अपने बेटे को समझाने की बजाय पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को ही धमकाना शुरू कर दिया.

FIR के मुताबिक, विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे सुबह 9:27 मिनट पर पेट्रोल डलवाने अपनी ब्रीजा गाड़ी से आए. लाइन से न लगकर उन्होंने सेल्समैन को गाली दी और कहा कि आगे वाली गाड़ी आगे बढ़ाकर मेरी गाड़ी में पहले पेट्रोल डाल. इस पर सेल्समैन में कहा कि आप लाइन में आएं, आपकी गाड़ी में भी तेल भर दिया जाएगा. इसके बाद विधायक के बेटे ने सेल्समैन को धमकी देकर मारना शुरू कर दिया और वहां रखी कार्ड मशीन भी तोड़ दी.

सीनियर स्टाफ द्वारा झगड़े को शांत करवा कर पुलिस को कॉल की गई. जब तक पुलिस आई, तब तक वह अपना रौब दिखाते हुए विधायक अमानुतल्लाह खान की पेट्रोल पंप के मैनेजर से बात करवाने लगा.

विधायक का लड़का पूरे स्टाफ को मारने और पेट्रोल पंप को बंद करवाने की धमकी देने लगा. इसके बाद उसने अपने पिता अमानतुल्लाह खान को भी मौके पर बुला लिया. अमानतुल्लाह खान दो गाड़ियों में अपने समर्थकों के साथ आए और पेट्रोल पंप के मैनेजर को धमका कर बोले कि मैं अभी तुम्हारे स्टाफ को मारने लगूं, तो तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगे.

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

1 hour ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

1 hour ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

1 hour ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

1 hour ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

1 hour ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

1 hour ago