Categories: देश

आज से PNG Drive 3.0 शुरू, रोज 20 हजार गैस कनेक्शन का लक्ष्य

 नई दिल्ली

अक्टूबर महीने की शुरुआत देश में कई बड़े बदलावों (Rule Change From 1st October) के साथ हो गई है. इनमें एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफे समेत तमाम चेंज लोगों की जेब पर असर डालने वाले हैं. इस बीच एक और योजना की शुरुआत हो रही है. जी हां, आज PNG Drive 3.0 लॉन्च हो रही है. इस योजना से जरिए सरकार का लक्ष्य हर रोज 20,000 पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन यानी PNG Connection जोड़ने का है। 

LPG से PNG शिफ्टिंग को रफ्तार
पीएनजी ड्राइव 3.0 योजना के जरिए लिक्विड पेट्रोलियम गैस यानी LPG से PNG पर शिफ्टिंग को रफ्तार मिलेगी. सरकार ने इस स्कीम के तहत देश में तेजी से पीएनजी कनेक्शन देने की तैयारी कर ली है और इससे 20 हजार पाइप गैस कनेक्शन हर दिन जोड़ने का टारगेट सेट किया है. सरकार का मकसद इस योजना के जरिए घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी के इस्तेमाल को कम करना है। 

आवेदन के लिए पोर्टल लॉन्च की तैयारी  
PNG Drive 3.0 के तहत PNGRB ने नए 80 GA (Geographical Areas) चिन्हित किए. पाइपलाइन गैस इंफ्रा के विस्तार से PNG कनेक्शन और कन्वर्जन बढ़ाने पर सरकार का जोर है. गौरतलब है कि अमेरिकी और ईरान के बीच युद्ध (US-Iran War) के चलते बढ़े मिडिल ईस्ट संकट के बाद रोजाना 10,000+ कनेक्शन/कन्वर्जन किए जा रहे हैं और अब सरकार ने इसकी रफ्तार को बढ़ाकर दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। 

पाइप्ड नेचुरल गैस से जुड़ी इस योजना में लोगों की सुविधा के लिए नया पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा, जिसे लेकर तैयारी पूरी की जा रही है. सरकार की कोशिश है कि ग्राहकों को एक ही जगह से कनेक्शन के लिए आवेदन से लेकर शिकायत दर्ज करने तक की सुविधा मिले।  

PNG कनेक्शन को बढ़ावा दे रही सरकार
पीएनजी कनेक्शन के चलते अब लोगों को हर महीने सिलेंडर बुक कराने का झंझट नहीं झेलना पड़ता है और पाइपलाइन के जरिए घरों तक निर्बाध गैस की सप्लाई मिलती रहती है. अब सरकार भी देश में पीएनजी गैस के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है, इसके इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए ही सरकार PNG Drive 3.0 शुरू कर रही है. बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले इस अभियान को सितंबर 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी।  

पीएनजी कनेक्शन के ये बड़े फायदे 
पीएनजी कनेक्शन के कई बड़े फायदे हैं और इस लिस्ट में सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको हर महीने सिलेंडर बुक कराने की जरूरत नहीं पड़ती है. 24 घंटे गैस उपलब्ध होती है यानी अचानक सिलेंडर खत्म होने की समस्या से भी निजात मिल जाता है. रसोई में एक छोटे से कोने में इसका मीटर और पाइप सेट हो जाता है यानी रसोई में LPG Cylinder रखने का स्पेस भी खाली होता है. इसके साथ ही जितनी गैस यूज की जाती है, उतना ही बिल आता है।  

News Desk

Recent Posts

निफ्टी सिर्फ 13% टूटा, लेकिन बाजार में मची बड़ी तबाही; 102 शेयर आधे से भी नीचे

मुंबई  शेयर मार्केट में गुरुवार यानी 01 अक्‍तूबर 2026 को फ‍िर भूचाल आया. सेंसेक्‍स एक…

2 hours ago

पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में भारत, अब गोल्ड के साथ ओलंपिक कोटे पर नजर

आईची-नागोया  डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को एक रोमांचक सेमीफाइनल में हराते हुए एशियन गेम्स…

2 hours ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार के परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से बात…

3 hours ago

Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की फिल्म ने रिलीज से पहले ही छापे करोड़ों

मुंबई  अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में बड़े पर्दे पर कमबैक…

3 hours ago

ईशान किशन ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, 80 रन की पारी से बने नंबर-1 भारतीय

नई दिल्ली ईशान किशन की 80 रनों की नाबाद पारी के दम पर भारत ने…

3 hours ago

भारतीय गेंदबाजों का कहर, श्रीलंका 45 रन पर ढेर; 124 रन से जीता भारत

निशिन एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका 124…

4 hours ago