पीएम मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम आज से फिर शुरू
पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज एक बार फिर से प्रसारित होने जा रहा है। पीएम मोदी ने इस बात पर खुशी भी जाहिर की है।मन की बात कार्यक्रम का यह 111 वां एपिसोड होगा।लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद पीएम मोदी के ‘मन की बात’ की यह पहली कड़ी है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के देशव्यापी सरकारी नेटवर्क के साथ मोबाइल ऐप और सोशल मीडिया के कई मंचों पर आप इसको सुन सकते है।प्रधानमंत्री मोदी का रेडियो पर प्रसारित होने वाला कार्यक्रम “मन की बात” हर महीने के अंतिम रविवार को होता है। इसमें पीएम मोदी देश के निगरिकों के साथ-साथ अहम मुद्दों पर चर्चा करते हैं। पीएम मोदी का ये कार्यक्रम आखिरी बार 25 फरवरी को प्रसारित किया गया था। इसके बाद लोकसभा चुनावों को देखते हुए इसे 4 महीनों के लिए रोक दिया गया था। पीएम ने अपने कार्यक्रम के 110वें एपिसोड में कहा था कि आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए अगले तीन महीनों तक मन की बात का प्रसारण नहीं किया जाएगा।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…
रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…
रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…
रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…
इस्लामाबाद अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…