नॉर्थ-ईस्‍ट रैली में PM Modi की बड़ी गारंटी, जानिए क्‍या-कुछ बोले..

पीएम नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के अगरतला में एक चुनावी रैली के दौरान बड़ा वादा किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि वो देश में गरीबों के लिए तीन करोड़ नए घर बनाने जा रहे हैं. इससे त्रिपुरा के लोगों को बहुत फायदा होगा. पीएम ने कहा कि वो पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. पीएम ने इस दौरान अयोध्‍या में राम मंदिर का भी जिक्र किया. पीएम ने कहा कि 500 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रामलला तंबू की जगह भव्य मंदिर में हैं. प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है. पूर्वोत्तर खुद मोदी की गारंटी का गवाह है. जिस पूर्वोत्तर को कांग्रेस ने सिर्फ समस्याएं दीं थीं, उस पूर्वोत्तर को BJP ने संभावनाओं का स्रोत बना दिया है.’ पीएम ने आगे कहा, ‘2014 में जब मो आये तो अपने साथ उम्मीदें लेकर आये, 2019 में जब मोदी आये तो अपने साथ विश्वास लेकर आये, 2024 में जब मोदी यहां होंगे तो वे अपने साथ गारंटी लेकर आएंगे. मोदी की गारंटी का मतलब है ‘गारंटी के पूरे होने की गारंटी’. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हमने आयुष्मान भारत योजना का लाभ वरिष्ठ नागरिकों तक बढ़ाने का निर्णय लिया है. त्रिपुरा के विकास के लिए बीजेपी ने HIRA मॉडल – हाईवे, इंटरनेटवे, रेलवे और एयरवेज पर काम किया है। त्रिपुरा में 4-लेन हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। एक समय त्रिपुरा में इंटरनेट कनेक्टिविटी का अभाव था. हालांकि अब पूरे त्रिपुरा में 5G इंटरनेट उपलब्ध है.’ पीएम मोदी बोले, ‘हम पूर्वोत्तर के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं. मैं एकमात्र प्रधान मंत्री हूं जिसने एक दशक में 50 से अधिक बार पूर्वोत्तर का दौरा किया है. आज त्रिपुरा के लिए भाजपा का मतलब विकास की राजनीति है. जब त्रिपुरा में सीपीएम और कांग्रेस प्रमुख पार्टियां थीं, तब भ्रष्टाचार फल-फूल रहा था. वामपंथी पार्टियों ने त्रिपुरा को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया. सतही तौर पर वामपंथी और कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी लग सकते हैं लेकिन पर्दे के पीछे उनकी विचारधारा एक ही है.’
admin

Recent Posts

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के संकेत

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। 24 अक्टूबर को…

18 minutes ago

वानुअतु में भूकंप के दो जोरदार झटके, 7.2 और 6.9 की तीव्रता से कांपी धरती

पोर्ट-विला  वानुआतू द्वीप में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर…

40 minutes ago

जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन, 1.39 करोड़ आवेदन मिले

मुंबई  रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकम्युनिकेशन कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) के आईपीओ (IPO)…

1 hour ago

NRI कपल के बच्चों की कस्टडी पर SC की टिप्पणी, कहा- विदेशी अदालतों के आदेश आंख मूंदकर नहीं मान सकते

 नई दिल्ली  एनआरआई (NRI) कपल के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद…

1 hour ago

IND vs NZ 2nd T20I: क्राइस्टचर्च में भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

 क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (24 अक्टूबर)…

2 hours ago

कोयंबटूर में 24 अक्टूबर से नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप, दो दिन में होंगे 17 मुकाबले

कोयंबटूर भारत की राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियनशिप के 29वें सत्र की शुरुआत 24 अक्टूबर 2026…

2 hours ago