आज रात राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास न होने के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे, जिसे लेकर राजनीतिक और आम लोगों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है।

सूत्रों के अनुसार, आज हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं करके महिलाओं के हितों के खिलाफ काम किया है। प्रधानमंत्री ने इस रवैये को गंभीर गलती बताते हुए कहा कि विपक्ष को आने वाले समय में इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने यह भी जोर दिया कि देश के हर गांव तक यह संदेश पहुंचाया जाना चाहिए कि विपक्ष महिलाओं के मुद्दे पर सकारात्मक नहीं है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अब विपक्षी दल अपनी स्थिति को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

By admin