Uncategorized

कीव पहुंचे पीएम मोदी, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से करेंगे वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की यात्रा पर शुक्रवार को राजधानी कीव पहुंच गए है। यह किसी भारतीय पीएम की पहली यूक्रेन की यात्रा है। वहीं, पीएम मोदी इस दौरान यहां के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर बातचीत करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी यहां जेलेंस्की के साथ एकांत में और फिर प्रतिनिधिमंडल स्तर की वर्ता करेंगे। इस बातचीत में रूस-यूक्रेन संघर्ष में समाधान निकालने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह एक ऐतिहासिक आधिकारिक यात्रा पर कीव पहुंचे। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की यह पहली यात्रा है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज सुबह कीव पहुंचा। भारतीय समुदाय ने बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया।’’

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 hour ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago