PM Modi ने स्पेनिश PM के साथ मिलकर टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन
वडोदरा में पीएम नरेंद्र मोदी ने स्पेनिश प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ मिलकर टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, बीते 10 सालों में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 30 गुना बढ़ गया है। उन्होंने आगे कहा कि, भारत के डिफेंस सेक्टर का कायाकल्प सही प्लान का नतीजा है। जिसमें देश में वाइब्रेंट इंडस्ट्रीज का निर्माण हुआ, जिसमें ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को 7 बड़ी कंपनियों में बदला गया। डीआरडीओ और HAL को सशक्त किया गया। यूपी और तमिलनाडु में दो बड़े कॉरिडोर बनाए गए।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज भारत में रक्षा निर्माण इकोसिस्टम नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अगर हमने 10 साल पहले ठोस कदम नहीं उठाए होते, तो आज इस स्तर तक पहुंचना असंभव होता। उस समय कोई सोच भी नहीं सकता था कि भारत में इतने बड़े पैमाने पर डिफेंस से जुड़े सामान का निर्माण हो सकता है, लेकिन हमने नए रास्ते पर चलने का फैसला किया, अपने लिए एक नया लक्ष्य तय किया और आज नतीजा हमारे सामने है। हमने रक्षा निर्माण में निजी क्षेत्र की भागीदारी का विस्तार किया, सार्वजनिक क्षेत्र को कुशल बनाया, ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों को सात बड़ी कंपनियों में बदल दिया, DRDO और HAL को मजबूत किया, यूपी और तमिलनाडु में दो बड़े डिफेंस कॉरिडोर बनाए. ऐसे कई फैसलों ने रक्षा क्षेत्र को नई ऊर्जा से भर दिया।”
पीएम मोदी ने रतन टाटा को याद करते हुए कहा कि, हाल ही में देश ने अपने सपूत रतन टाटा जी को खो दिया। अगर आज वो हमारे बीच होते तो उन्हें खुशी होती, लेकिन उनकी आत्मा जहां भी होगी, वो खुश होगी. ये C-295 विमान फैक्ट्री नए भारत की नई कार्य संस्कृति को दर्शाती है। जब मैं गुजरात का सीएम था, तब वडोदरा में ट्रेन के कोच बनाने के लिए फैक्ट्री लगाने का फैसला लिया गया था। रिकॉर्ड समय में फैक्ट्री को उत्पादन के लिए तैयार भी कर दिया गया. आज हम उस फैक्ट्री में बने मेट्रो कोच दूसरे देशों को निर्यात कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में इस फैक्ट्री में बने विमान भी दूसरे देशों को निर्यात किए जाएंगे।’
नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला…
Rajasthan Assembly Women MLA Conference: राजस्थान की राजधानी जयपुर में पहली बार देशभर की महिला…
Tonk Zila Parishad Election 2026: राजस्थान के टोंक जिले में जिला परिषद चुनाव को लेकर…
Kota Student Death News: राजस्थान के कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर…
Tatanagar Jaipur Express Train: झारखंड से राजस्थान की राजधानी जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए…
नई दिल्ली केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारतीय शांतिप्रिय होते हैं और…