Uncategorized

PM Modi ने श्रीनगर-लेह को जोड़ने वाली Z-Morh टनल का किया उद्घाटन, जम्मू-कश्मीर को दी बड़ी सौगात

जम्मू-कश्मीर के गांदरबाल में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने Z-Morh टनल का उद्घाटन किया। वहीं, इस दौरान एलजी मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। वहीं, पीएम के दौरे को लेकर घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। जबकि, प्रमुख चौराहों पर दर्जनों चेकप्वाइंट बनाए गए है। गाड़ियों की जांच की जा रही है ।

बता दें कि, इस टनल के बनने से जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने में मदद मिलेगी और यह टनल 6.5 किलोमीटर लंबा है। सुरंग के खुलने से श्रीनगर-सोनमर्ग पर सड़क सभी मौसमों के लिए खुली रहेगी और सर्दियों में सोनमर्ग क्षेत्र में पर्यटनों को बढ़ावा भी मिलेगा। वहीं, यह परियोजना क्षेत्रीय विकास और कनेक्टिविटी के लिए बेहद अहम है।

बता दें कि, सोनमर्ग और गगनगीर को जोड़ने वाली यह टनव 8,650 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है और आपातकालीन स्थिति के दौरान 7.5 मीटर चौड़ा समानांतर रास्ता भी है। तकरीबन 12 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का निर्माण 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। इसमें 6.4 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग मुख्य सुरंग, एक निकास सुरंग और पहुंच मार्ग शामिल हैं।


वहीं, टनल के उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निरक्षण किया। जबकि, टनल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा टीम, जिसमें एसपीजी के अधिकारी शामिल हैं, उन्होंने उद्घाटन स्थल पर जिम्मेदारी संभाल ली है। संवेदनशील स्थानों पर शार्पशूटर्स तैनात किए गए हैं और ड्रोन के माध्यम से हवाई व तकनीकी निगरानी की जा रही है।

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 hour ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

2 hours ago