प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब 105 मिलियन (10.5 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सिर्फ एक सप्ताह में उनके अकाउंट से करीब 40 लाख नए फॉलोअर्स जुड़े हैं। एक हफ्ते पहले उनके फॉलोअर्स की संख्या 101 मिलियन (10.1 करोड़) थी, जो अब बढ़कर 105 मिलियन के पार पहुंच गई है।
अब तक 1452 पोस्ट, किसी को नहीं करते फॉलो
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब तक 1452 पोस्ट शेयर किए हैं। खास बात यह है कि वह इंस्टाग्राम पर किसी भी अकाउंट को फॉलो नहीं करते।
रील्स को मिला अच्छा रिस्पॉन्स
हाल के दिनों में प्रधानमंत्री ने पेपर लीक और परीक्षा सुधार जैसे मुद्दों पर कुछ वर्टिकल वीडियो (रील्स) साझा किए। इन वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी देखा गया और इन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इन वीडियो में उन्होंने कहा कि सरकार पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून लाने की दिशा में काम कर रही है और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।
रील्स से बढ़ी पहुंच
सोशल मीडिया पर वर्टिकल वीडियो फॉर्मेट को अक्सर ज्यादा दर्शक मिलते हैं। लगातार साझा किए गए वीडियो के बाद प्रधानमंत्री के अकाउंट की पहुंच बढ़ी, जिससे फॉलोअर्स की संख्या में भी तेजी से इजाफा देखने को मिला।
