PM MODI BIRTHDAY CELEBRATION: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड में धूम
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM MODI BIRTHDAY CELEBRATION) का 75वां जन्मदिन पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी विशेष रूप से “स्वच्छता ही सेवा-2025 स्वच्छोत्सव अभियान” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM MODI BIRTHDAY CELEBRATION) को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन्हें भारत का युगांतकारी नेता बताया। सीएम धामी ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अथक परिश्रम, अटूट संकल्प और राष्ट्र-प्रथम की भावना से भारत को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी की अद्वितीय कार्यशैली और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, पीएम मोदी (PM MODI BIRTHDAY CELEBRATION)के नेतृत्व में भारत सुधारों की एक नई गाथा लिख रहा है.. और आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि, अब देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान से जुड़ें और समाज में स्वच्छता के प्रति जनजागरण फैलाएं।
स्वच्छता ही सेवा-2025 कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पौधारोपण किया और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम है बल्कि जीवन की गुणवत्ता सुधारने का एक सार्थक प्रयास भी है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके स्वच्छता के विचारों को आत्मसात करने की बात कही। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” का सपना साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है और स्वच्छता केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारे संस्कार और जीवनशैली का हिस्सा(PM MODI BIRTHDAY CELEBRATION) होना चाहिए।
मुख्यमंत्री धामी ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो प्रदेश भर में स्वच्छता के संदेश का प्रचार करेगा। इस दौरान पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM MODI BIRTHDAY CELEBRATION) के नेतृत्व में स्वच्छता आंदोलन ने देश को नई पहचान दी है और “स्वच्छोत्सव-2025” इसी दिशा में एक और बड़ा कदम है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सेवा, स्वच्छता और जनजागरण से संबंधित नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान(PM MODI BIRTHDAY CELEBRATION) केवल सरकारी स्तर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जनभागीदारी से इसे एक जनांदोलन में बदला जाएगा।
इस मौके पर पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद अनिल बलूनी ने भी प्रधानमंत्री मोदी(PM MODI BIRTHDAY CELEBRATION) को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने गरीबी उन्मूलन, स्टार्टअप संस्कृति, हरित ऊर्जा, अंतरिक्ष विज्ञान और वैश्विक साझेदारी जैसे क्षेत्रों में अद्वितीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विज़न और समर्पण के कारण ही आज भारत आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त रूप से आगे बढ़ रहा है।
हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बाबा केदारनाथ से प्रधानमंत्री मोदी (PM MODI BIRTHDAY CELEBRATION)की दीर्घायु की प्रार्थना की और उन्हें देश का एक सच्चा राष्ट्रनायक बताया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, आधारभूत संरचना में क्रांति, सामाजिक न्याय और वैश्विक नेतृत्व जैसे अनेक क्षेत्रों में जो प्रगति हुई है, उसके मूल में प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और राष्ट्रभक्ति है।
उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन (PM MODI BIRTHDAY CELEBRATION)की बधाई देते हुए उन्हें “नए भारत का शिल्पकार” बताया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास के साथ वैश्विक पटल पर खुद को स्थापित किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन(PM MODI BIRTHDAY CELEBRATION) उत्तराखंड में सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी के संदेश के साथ मनाया गया, जिसने एक बार फिर यह साबित किया कि मोदी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन के प्रतीक बन चुके हैं।

