Uncategorized

“नहीं लगेगा लॉकडाउन, अफवाहों से बचो”, पीएम मोदी ने मन की बात के जरिए देशवासियों से की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में देशवासियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि मार्च का महीना वैश्विक स्तर पर बहुत ही हलचल भरा रहा है। दुनिया कोरोना संकट से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अलग-अलग जगह युद्ध और संघर्ष की वजह से चुनौतीपूर्ण हालात बने हैं। पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से एकजुट होकर इन समस्याओं का सामना करने और अफवाहों में नहीं फंसने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने देशभर के खेल आयोजनों और खिलाड़ियों की उपलब्धियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत ने T20 विश्व कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जम्मू-कश्मीर की टीम ने रणजी ट्रॉफी जीती और उत्तर प्रदेश के गुलवीर सिंह ने न्यूयॉर्क हाफ मैराथन में तीसरा स्थान हासिल किया।

पीएम मोदी ने मछुआरों की मेहनत को भी सराहा और कहा कि उनके जीवन को आसान बनाने के लिए कई पहल की जा रही हैं, जैसे बंदरगाहों का विकास और मछुआरों के लिए बीमा। उन्होंने देशवासियों से फिटनेस और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी अपील की।

प्रधानमंत्री ने युवाओं की शक्ति और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान पर जोर दिया। उन्होंने MY Bharat संगठन द्वारा आयोजित Budget Quest का उदाहरण देते हुए बताया कि इसमें 12 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया और 1,60,000 प्रतिभागियों को निबंध प्रतियोगिता के लिए चुना गया।

इसके अलावा पीएम मोदी ने ‘ज्ञान भारतम सर्वे’ का जिक्र किया, जिसका उद्देश्य देशभर की पांडुलिपियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करना है। उन्होंने सभी से ऐप के माध्यम से पांडुलिपियों की फोटो और जानकारी साझा करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि अब तक हजारों पांडुलिपियों की जानकारी साझा की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago